Bihar Election Date: बिहार चुनाव की तारीखों का ऐलान 5 अक्टूबर से पहले, कितने चरण में वोटिंग, कब तक आएंगे नतीजे

Bihar Election 2025 Date: बिहार में अक्टूबर-नवंबर के महीने में विधानसभा चुनाव होने तय हैं। राजनीतिक सरगर्मी चरम पर है और सबसे बड़ा सवाल यही है कि चुनाव आखिर कब होंगे और कितने चरणों में कराए जाएंगे। ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार अपनी पूरी टीम के साथ अगले हफ्ते बिहार का दौरा करेंगे। उनके इस दौरे को चुनावी काउंटडाउन की शुरुआत माना जा रहा है।

5 अक्टूबर से पहले होगा तारीखों का ऐलान

चुनाव आयोग की ओर से चुनाव शेड्यूल को लेकर 5 अक्टूबर से पहले बड़ी घोषणा हो सकती है। अनुमान लगाया जा रहा है कि 5 नवंबर से 15 नवंबर के बीच मतदान की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। दशहरा (2 अक्टूबर) और दिवाली (20 अक्टूबर) के बीच आयोग चुनाव की तारीखों का ऐलान कर सकता है। यानी त्योहारों की रौनक के बीच ही चुनावी बिगुल बज जाएगा।

Bihar Election 2025 Date

नीतीश सरकार का कार्यकाल और चुनावी मजबूरी

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का मौजूदा कार्यकाल 22 नवंबर 2025 को खत्म हो रहा है। इस तारीख से पहले हर हाल में चुनाव कराना जरूरी है। यही वजह है कि आयोग जल्द से जल्द तारीखों का ऐलान करने की तैयारी में है। पिछली बार 2020 के विधानसभा चुनाव तीन चरणों में कराए गए थे और इस बार भी ऐसी ही संभावना जताई जा रही है।

तीन चरणों में हो सकते हैं बिहार चुनाव

राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि इस बार भी तीन चरणों में मतदान कराया जाएगा। बताया जा रहा है कि 5 से 15 नवंबर के बीच तीन चरणों में चुनाव निपटाए जा सकते हैं। हालांकि आधिकारिक तारीखों का इंतजार अभी बाकी है। खास बात यह है कि इस बार छठ पूजा (25-28 अक्टूबर) भी चुनावी कैलेंडर के बीच आ रही है, ऐसे में आयोग शेड्यूल बनाते समय त्योहारों को भी ध्यान में रखेगा।

मतदाता सूची बनी बड़ी बाधा

चुनाव तारीखों का ऐलान मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन पर भी निर्भर है। चुनाव आयोग 30 सितंबर तक फाइनल वोटर लिस्ट जारी करेगा। तभी यह तय होगा कि राज्य में कुल कितने मतदाता अपने वोट का इस्तेमाल करेंगे। इसके बाद ही आयोग आधिकारिक शेड्यूल घोषित करेगा।

एनडीए बनाम महागठबंधन की जंग

बिहार चुनाव में इस बार भी मुकाबला एनडीए और महागठबंधन के बीच सख्त होने वाला है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक बार फिर एनडीए की ओर से चुनावी चेहरा होंगे, वहीं महागठबंधन भी पूरी ताकत झोंकेगा। इसके अलावा, प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी भी मैदान में उतरकर समीकरण बिगाड़ने की कोशिश करेगी।

राष्ट्रीय स्तर पर नया अभ्यास

रिपोर्ट के मुताबिक, चुनाव आयोग दशहरा के बाद राष्ट्रीय स्तर पर स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) शुरू करने की योजना में है। हालांकि, बाढ़ प्रभावित उत्तराखंड, हिमाचल, पंजाब और जम्मू-कश्मीर जैसे राज्यों में यह प्रक्रिया बाद में कराई जाएगी।

नतीजों पर सभी की नजर

हालांकि अभी तारीखों का आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन सूत्रों का कहना है कि नवंबर के तीसरे हफ्ते तक नतीजे सामने आ जाएंगे। यानी छठ और दिवाली की रौनक के बीच बिहार की राजनीति भी अपने चरम पर होगी। बिहार चुनाव 2025 की तस्वीर धीरे-धीरे साफ होती जा रही है। 5 अक्टूबर से पहले आधिकारिक तारीखें सामने आते ही चुनावी दंगल का असली रंग दिखाई देने लगेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+