Bihar Chunav: बिहार में Amit Shah ने एनडीए की जीत का किया दावा, लालू परिवार को दिलाई जंगल राज की याद

Bihar Chunav Amit Shah: बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए को बहुमत दिलाने के लिए गृहमंत्री अमित शाह ने मोर्चा संभाल लिया है। एनडीए में सीट बंटवारे पर नाराजगी की अटकलों के बीच शाह खुद पटना पहुंचे और नीतीश कुमार से मुलाकात की है। शुक्रवार को उन्होंने सारन में बड़ी रैली की और लालू परिवार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने इस रैली में अपने हालिया बयान पर जारी विवाद पर लगाम लगाने की भी कोशिश की है। बीजेपी के सीनियर नेता ने मंच से कहा कि हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार के नेतृत्व में यह चुनाव लड़ रहे हैं।

गृहमंत्री ने एक चैनल के कार्यक्रम में कहा था कि चुनाव के बाद सभी दल आपसी सहमति से सीएम के नाम पर फैसला लेंगे। इसके बाद से विवाद चल रहा था कि बीजेपी और नीतीश के बीच सब ठीक नहीं हैं। हालांकि, गृहमंत्री ने सारन की रैली में इन अटकलों पर भी विराम लगा दिया है।

Bihar Chunav Amit Shah

Amit Shah ने लालू यादव और जंगलराज पर साधा निशाना

गृहमंत्री ने लालू यादव के जंगलराज पर हमला बोलते हुए कहा कि छपरा-सारन की धरती ने हमेशा जंगलराज के खिलाफ संघर्ष किया है। उन्होंने कहा, 'लालू के जंगलराज के खिलाफ लड़ने का संकल्प लेना हो, 20 साल पहले, बिहार के युवाओं को लालू-राबड़ी ने किस प्रकार रखा था, इसे याद दिलाना हो, तो छपरा-सारण की भूमि से ऊंची जगह पूरे बिहार में कोई नहीं है।'

उन्होंने कहा कि एनडीए और नीतीश कुमार की लड़ाई कल भी लालू के जंगलराज के खिलाफ थी और आज भी जंगलराज सोच के खिलाफ है। गृहमंत्री ने यह भी कहा कि बिहार में एनडीए की सरकार बहुमत से आएगी।

यह भी पढ़ें: Bihar Chunav: सीमांचल में तेजस्वी यादव को लगा बड़ा झटका, 4 बार के विधायक ने RJD छोड़ थामा प्रशांत किशोर का साथ

Bihar Chunav में माहौल पर गृहमंत्री ने दिया मजेदार जवाब

गृहमंत्री ने इसी रैली में कहा कि मीडिया वाले बिहार का माहौल पूछते हैं, तो मैं साफ कह देता हूं, NDA बहुमत के साथ बिहार में सरकार बनाने जा रही है। उन्होंने नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव लड़ने की बात कर हालिया विवाद पर भी लगाम लगा दिया है। उन्होंने कहा, 'हम बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव लड़ रहे हैं, और पूरे देश में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एनडीए का नेतृत्व कर रहे हैं।'

राम मंदिर और सीता मंदिर का भी शाह ने किया जिक्र

गृहमंत्री अमित शाह ने बिहार में बन रहे माता सीता के भव्य मंदिर का जिक्र करते हुए विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, '500 साल तक भगवान श्रीराम झोपड़ी में विराजमान रहे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने राम मंदिर का भूमिपूजन किया, प्राण प्रतिष्ठा की और भव्य मंदिर का निर्माण कराया। अब बिहार के पुनौराधाम में माता सीता का भव्य मंदिर भी बन रहा है।'

यह भी पढ़ें: Bihar Chunav: टूट गया महागठबंधन! कांग्रेस उम्मीदवार के खिलाफ इस सीट पर तेजस्वी यादव ने उतारें कैंडिडेट

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+