Bihar Chunav: टूट गया महागठबंधन! कांग्रेस उम्मीदवार के खिलाफ इस सीट पर तेजस्वी यादव ने उतारें कैंडिडेट

RJD Congress Lalganj seat: बिहार विधानसभा चुनाव (2025) में महागठबंधन के 'एकजुटता' के दावों को बड़ा झटका लगा है। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने चौंकाने वाला फैसला लेते हुए बाहुबली नेता मुन्ना शुक्ला की बेटी शिवानी शुक्ला को लालगंज विधानसभा सीट से चुनावी सिंबल दिया है। सबसे बड़ी बात यह है कि इसी सीट से महागठबंधन के सहयोगी दल कांग्रेस ने पहले ही आदित्य कुमार राजा को अपना प्रत्याशी घोषित कर रखा है।

RJD का यह कदम स्पष्ट रूप से दिखाता है कि सीट बंटवारे पर अंतिम सहमति नहीं बन पाई है, और अब दोनों प्रमुख सहयोगी दल एक-दूसरे के खिलाफ ताल ठोकेंगे, जिससे महागठबंधन में गहरी दरार आ गई है।

RJD Congress Lalganj seat

शिवानी शुक्रवार को ही करेंगी नामांकन

लालगंज सीट पर राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने बाहुबली नेता मुन्ना शुक्ला की बेटी शिवानी शुक्ला को टिकट देकर सबको हैरान कर दिया है। शिवानी शुक्ला शुक्रवार को अपनी मां के साथ राबड़ी देवी के आवास पर पहुंचीं, जहां उन्हें पार्टी का आधिकारिक सिंबल दिया गया। शिवानी आज ही लालगंज से अपना नामांकन दाखिल करने वाली हैं।

पुराने आरोपों को किया नजरअंदाज

आरजेडी के इस फैसले का सबसे बड़ा विरोधाभास शिवानी शुक्ला के पुराने बयानों से जुड़ा है। टिकट मिलने से पहले, शिवानी शुक्ला ने खुले तौर पर लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव पर 'पैसा लेकर टिकट देने' का गंभीर आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि जो लोग पैसा नहीं दे पाते, उन्हें टिकट नहीं दिया जाता। आरजेडी नेतृत्व ने शिवानी के इन गंभीर आरोपों को पूरी तरह नजरअंदाज कर दिया है।

ये भी पढे़ं: Bihar Chunav 2025: NDA की जीत हुई तो कौन होगा मुख्यमंत्री? अमित शाह ने कर दिया ये बड़ा ऐलान

RJD ने क्यों दिया मुन्ना शुक्ला की बेटी को टिकट?

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि लालगंज सीट पर मुन्ना शुक्ला के मजबूत प्रभाव और राजद के पक्ष में जातीय समीकरणों को देखते हुए, पार्टी ने जीत को प्राथमिकता दी है और विवादित आरोपों पर चुप्पी साध ली है। शिवानी शुक्ला का मुकाबला इसी सीट पर कांग्रेस के उम्मीदवार आदित्य कुमार राजा से होगा, जिससे यह सीट और भी हाई-प्रोफाइल बन गई है।

कांग्रेस और सहनी दोनों नाराज, टूट की कगार पर महागठबंधन

वीआईपी (VIP) प्रमुख मुकेश सहनी की नाराजगी पहले से ही बनी हुई थी, और अब राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने सीधे अपने सहयोगी कांग्रेस से 'पंगा' लेकर महागठबंधन की मुश्किलें कई गुना बढ़ा दी हैं। लालगंज सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार के खिलाफ बाहुबली मुन्ना शुक्ला की बेटी शिवानी शुक्ला को RJD द्वारा सिंबल देना इस बात का स्पष्ट संकेत है कि तेजस्वी यादव ने गठबंधन धर्म को दरकिनार कर दिया है। एक तरफ NDA अपनी एकजुटता दिखा रही है, वहीं दूसरी तरफ RJD का यह आक्रामक रुख बता रहा है कि वह सीट बंटवारे के समझौते को नहीं मान रही है। सहनी और कांग्रेस दोनों की नाराजगी से महागठबंधन में विद्रोह के सुर खुलकर सामने आ गए हैं, जिससे बिहार चुनाव से ठीक पहले गठबंधन की एकजुटता टूटने की कगार पर पहुँच गई है।

ये भी पढे़ं: Bihar Chunav: सीमा सिंह 'आइटम सॉन्ग क्वीन' कौन? चिराग पासवान ने सीधे इस हाई-प्रोफाइल सीट से उतारा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+