Bihar Chunav: सीमांचल में तेजस्वी यादव को लगा बड़ा झटका, 4 बार के विधायक ने RJD छोड़ थामा प्रशांत किशोर का साथ
Bihar Chunav: बिहार की राजनीति में इन दिनों उलटफेर का दौर भी चल रहा है। चुनावी मौसम में एक पार्टी छोड़कर दूसरे दल का हाथ थामना भी जारी है। इसी क्रम में आरजेडी को बड़ा झटका लगा है और सीमांचल के दिग्गज नेता सरफराज आलम ने जनसुराज का दामन थाम लिया है। जोकीहाट से चार बार के विधायक और पूर्व लोकसभा सांसद ने आरजेडी छोड़ जनसुराज पार्टी ज्वाइन कर ली है। उन्होंने तेजस्वी यादव पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी में अब पुराने और निष्ठावान लोगों के बजाय चापलूसों को सुना जा रहा है।
सरफराज आलम ने कहा कि पार्टी में उन्हें घुटन महसूस हो रही थी। अब वो प्रशांत किशोर के साथ सीमांचल के विकास के लिए काम करेंगे। जन सुराज प्रमुख प्रशांत किशोर ने उनके आने पर कहा कि यह डर की राजनीति से विकास की राजनीति की ओर बदलाव है। सीमांचल में मुस्लिम आबादी करीब 40 फीसदी है और आलम इस क्षेत्र के कद्दावर नेता रेह हैं।

Bihar Chunav से पहले तेजस्वी से दूर हुए बड़े नेता
बिहार में पहले चरण के चुनाव से पहले लालू की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के लिए सरफराज आलम का पार्टी छोड़ना बहुत बड़ा झटका माना जा रहा है। सरफराज आलम सीमांचल के दिवंगत नेता तसलीमुद्दीन के पुत्र हैं, जो आरजेडी में सीमांचल की आवाज माने जाते थे। उन्होंने आरजेडी में चापलूसों का बोलबाला होने का दावा करते हुए कहा, 'वहां वही पुरानी 'दाल-चटनी' वाली राजनीति चल रही थी, जिसमें बदलाव की कोई गुंजाइश नहीं रही है। पार्टी में कुछ चापलूस आ गए हैं और हाई कमान उन्हें ही प्राथमिकता देते हैं।'
यह भी पढ़ें: Bihar Election 2025: खेसारी लाल यादव के चुनाव लड़ने पर मनोज तिवारी ने दी नसीहत, जो कहा वो आप भी सुनिए
सरफराज आलम ने बांधे Prashant Kishor की तारीफों के पुल
प्रशांत किशोर की तारीफ करते हुए आलम ने कहा, 'मैं जन सुराज को सलाम करता हूं, जो प्रशांत किशोर के नेतृत्व में बिहार को बदलने का संकल्प लेकर आगे बढ़ रहा है। यह मंच मुझे अपने पिता की विरासत को आगे बढ़ाने का अवसर देगा।' उन्होंने कहा कि सीमांचल का मुद्दा सिर्फ मुसलमानों का नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र की गरीबी, पिछड़ापन और शिक्षा की गिरावट का है। उन्होंने आरोप लगाया कि बीते 30 सालों में बिहार में भ्रष्टाचार बढ़ा है और शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह कमजोर हुई है।
यह भी पढ़ें: Bihar Chunav: टूट गया महागठबंधन! कांग्रेस उम्मीदवार के खिलाफ इस सीट पर तेजस्वी यादव ने उतारें कैंडिडेट












Click it and Unblock the Notifications