Bihar Chunav: तेजस्वी यादव को AIMIM चीफ ओवैसी का चैलेंज, 'एक्सट्रीमिस्ट की अंग्रेजी में स्पेलिंग लिखकर दिखाओ'
Bihar Chunav Owaisi Vs Tejashwi: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने इंडिया अलायंस के साथ गठबंधन की काफी कोशिश की थी। हालांकि, तेजस्वी यादव ने उन्हें भाव नहीं दिया और अब ओवैसी अकेले ही मैदान में हैं। दरअसल एक इंटरव्यू में ओवैसी के लिए आरजेडी नेता और पूर्व डिप्टी सीएम ने एक्सट्रीमिस्ट शब्द का प्रयोग किया था। इस पर पलटवार करते हुए एआईएमआईएम चीफ ने उन्हें अंग्रेजी में इसकी स्पेलिंग ही लिखने का चैलेंज दे दिया है।
तेजस्वी यादव पर पलटवार करते हुए ओवैसी ने कहा कि बाबू बाबू एक्सट्रीमिस्ट को तुम जरा अंग्रेजी में लिख के बता दो। एक चुनावी रैली में उन्होंने आरजेडी नेता पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि वह मुझे एक्सट्रीमिस्ट कहते हैं। मैं गर्व के साथ कहता हूं कि हां, मैं कट्टर हूं। मैं गर्व के साथ अपने धर्म का पालन करता हूं।

Tejashwi Yadav पर भड़के ओवैसी
किशनगंज की चुनावी सभा में उन्होंने तेजस्वी पर हमला बोलते हुए कहा कि सीमांचल की जनता इस बार इनका घमंड जमीन में मिला देगी। आसमान में उड़ने वालों को जमीन पर मुंह के बल गिरना ही होता है। बता दें कि ओवैसी भी कई बार कह चुके हैं कि तेजस्वी के घमंड की वजह से उन्हें महागठबंधन में जगह नहीं मिली। ओवैसी ने अपनी रैली में कहा, 'मुझे ये लोग कट्टरपंथी कहते हैं, क्योंकि मैं दाढ़ी रखता हूं, नमाजी हूं। मैं अपने धर्म का पालन गर्व से करता हूं और अल्लाह से डरता हूं।'
यह भी पढ़ें: Bihar Chunav: दरभंगा में राहुल और तेजस्वी यादव पर भड़के CM योगी, महागठबंधन को बताया 3 बंदरों की टोली
Bihar Chunav में ओवैसी बिगाड़ सकते हैं महागठबंधन का खेल
पिछले चुनाव में आरजेडी का सबसे कमजोर प्रदर्शन सीमांचल इलाके में ही रहा था। ओवैसी की पार्टी ने यहां से 5 सीटें जीती थीं जिस वजह से आरजेडी को झटका लगा था। इस बार वह गठबंधन में 6 सीटें मांग रहे थे, लेकिन उन्हें कांग्रेस और तेजस्वी यादव ने भाव नहीं दिया। अब सीमांचल की 24 सीटों पर उन्होंने अपने उम्मीदवार उतार दिए हैं। इसके अलावा, वह लगातार चुनावी रैलियां कर रहे हैं और एनडीए से ज्यादा तेजस्वी और महागठबंधन पर ही निशाना साध रहे हैं। सीमांचल की 24 सीटों पर मुस्लिम वोट बैंक में बंटवारे का नुकसान सीधे तौर पर महागठबंधन को ही होने की संभावना है।
यह भी पढ़ें: Bihar Chunav: महुआ में प्रचार करने पहुंचे तेजस्वी तो 'आगबबूला' हुए तेज प्रताप, नादान कहते हुए कह दी ये बात












Click it and Unblock the Notifications