Bihar Chunav: दरभंगा में राहुल और तेजस्वी यादव पर भड़के CM योगी, महागठबंधन को बताया 3 बंदरों की टोली
Bihar Chunav Yogi Adityanath: बिहार विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। सीएम योगी आदित्यनाथ सोमवार को दरभंगा में चुनावी रैली करने पहुंचे और उन्होंने राहुल गांधी और तेजस्वी यादव पर जमकर जुबानी तंज चलाए। सीएम योगी ने इस दौरान महागठबंधन पर करारा वार करते हुए कहा कि यह पप्पू, टप्पू और अप्पू तीन बंदरों की जोड़ी है। पप्पू सच बोल नहीं पाता है और टप्पू में सच देखने की क्षमता नहीं है। उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार की तारीफ करते हुए डबल इंजन की सरकार को बहुमत से जिताने की मांग की।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस दौरान आरजेडी के शासनकाल का जिक्र करते हुए कहा कि वह बिहार का सबसे अंधकारमय दौर था। उस जंगलराज में बेटियां घर से बाहर नहीं निकलती थीं और व्यापारियों के मन में डर रहता था। बिहार को ये लोग फिर से उसी अंधकार के युग में वापस लौटाना चाहते हैं।

Yogi Adityanath ने राहुल गांधी और तेजस्वी यादव पर साधा निशाना
सीएम योगी आदित्यनाथ की दरभंगा, मुजफ्फरपुर, सारण और पटना में सोमवार को चुनावी रैलियां हैं। दरभंगा की रैली में उन्होंने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि विदेशी धरती पर जाकर भारत के खिलाफ बयान देना उनकी आदत बन चुकी है। उन्होंने तेजस्वी यादव पर भी हमला बोलते हुए कहा कि शहजादों को लगता है कि सत्ता उनके पिता से उन्हें मिलेगी। पार्टी में ऐसा हो सकता है, लेकिन बिहार की जनता अब उन्हें स्वीकार नहीं करेगी।
Mahaggathbandhan पर किए तीखे वार
सीएम योगी ने कहा, 'बिहार की जनता ने ठान लिया है कि अब एनडीए को पूर्ण बहुमत के साथ फिर से सत्ता में लाना है। जनता परिवारवादी पार्टियों के झांसे में नहीं आने वाली है। उत्तर प्रदेश अब माफिया विहीन हो चुका है। वहां माफियाओं की छाती पर बुलडोजर चलता है। बिहार में अब फिर से गुंडाराज नहीं आने वाला है। ये वही लोग हैं, जो आपको जाति के आधार पर बांटते हैं और घुसपैठियों के लिए माहौल बनाते हैं।'
यह भी पढ़ें: Bihar Chunav: महुआ में प्रचार करने पहुंचे तेजस्वी तो 'आगबबूला' हुए तेज प्रताप, नादान कहते हुए कह दी ये बात
Bihar Chunav में आज पीएम मोदी की भी कई रैलियां
- बिहार चुनाव के लिए सभी पार्टियों की ताबड़तोड़ रैलियां और चुनावी कार्यक्रम जारी हैं। सोमवार को पीएम मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, सीएम नीतीश कुमार की अलग-अलग क्षेत्रों में चुनावी रैलियां हैं।
- कांग्रेस की ओर से राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की कई चुनावी सभाएं होने वाली हैं। तेजस्वी यादव भी आज दक्षिणी बिहार में चुनाव प्रचार करेंगे।
- बिहार में पहले फेज की वोटिंग 6 नवंबर को होगी और दूसरे फेज के लिए 11 नवंबर को मतदान होगा। 14 नवंबर को वोटों की गिनती होगी। पूरे प्रदेश का सियासी माहौल अभी गर्म है।
यह भी पढ़ें: Bihar Chunav 2025: बिहार चुनाव के परिणाम पर टिकी UP की सियासत!, बिहार मॉडल से BJP बनाएगी 2027 चुनाव की रणनीति












Click it and Unblock the Notifications