Bihar Chunav 2025: मोतिहारी में PM Modi की मेगा रैली, 3 लाख लोगों का होगा जुटान, NDA के लिए भरेंगे हुंकार
Bihar Chunav 2025: बिहार विधानसभा चुनाव में अब कुछ ही महीने बचे हैं। एनडीए (NDA) और इंडिया अलायंस दोनों ही सत्ता में वापसी के लिए जोरदार प्रचार कर रही हैं। मोतिहारी में पीएम नरेंद्र मोदी की रैली होने वाली है। इस रैली में 3 लाख से ज्यादा लोग जुटने वाले हैं। पीएम मोदी ने ऐतिहासिक स्थल मोतिहारी को इस रैली के लिए चुना है। प्रधानमंत्री की रैली को भव्य बनाने के लिए बीजेपी बड़े पैमाने पर तैयारी कर रही है। माना जा रहा है कि यहां से आरजेडी और कांग्रेस के ऊपर जोरदार हमला कर सकते हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस बार के बिहार दौरे पर 7196 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात देने वाले हैं। इस बार रेलवे की ही 5398 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। पीएम मोदी का यह दौरा महत्वपूर्ण रहने वाला है। इसमें चुनाव से पहले पीएम एनडीए और बीजेपी के लिए प्रचार का एजेंडा तय करते दिख सकते हैं।

Bihar Chunav 2025: मोतिहारी का रहा है ऐतिहासिक महत्व
पीएम नरेंद्र मोदी की मोतिहारी रैली का सांकेतिक महत्व भी है। आजादी के आंदोलन में भी यह स्थान ऐतिहासिक महत्व का रहा है। पीएम यहां से बिहार के अतीत के गौरव के साथ वर्तमान के विकास पर जरूर बोलेंगे। इसके अलावा, पिछले कुछ समय में आरजेडी और कांग्रेस के हमलों पर भी पलटवार कर सकते हैं। बीजेपी ने इस दौरे को सफल बनाने के लिए बड़े पैमाने पर तैयारी कर रही है। प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों से कार्यकर्ता और पदाधिकारियों का जुटान हुआ है।
यह भी पढ़ें: बिहार चुनाव से पहले बड़ा दांव! PM मोदी की मोतिहारी रैली में तोहफों की लगेगी झड़ी, किन सीटों पर है खास नजर?
PM Modi की रैली से तय होगी चुनाव की दशा
⦁ माना जा रहा है कि बिहार चुनाव की तारीखों का ऐलान चुनाव आयोग जल्द ही कर सकता है। मोतिहारी की इस रैली के साथ प्रधानमंत्री मोदी एनडीए के चुनावी अभियान को एक दिशा दे सकते हैं। इस रैली में पीएम के भाषणों से यह तय होगा कि बीजेपी किन प्रमुख बातों पर प्रचार अभियान में आगे ले जाएगी।
⦁ आरजेडी और कांग्रेस SIR (वोटर संशोधन लिस्ट) को लेकर बीजेपी और जेडीयू पर हमलावर है। पीएम मोदी रैली में इस मुद्दे को किन तर्कों के साथ उठाते हैं, इस पर भी नजर होगी। बता दें कि राहुल गांधी और तेजस्वी यादव ने इसका विरोध करते हुए मार्च निकाला है।
⦁ मोतिहारी की रैली में पीएम बिहार के आने वाले भविष्य के लिए अपनी सोच का इजहार कर सकते हैं। माना जा रहा है कि नीतीश कुमार के पाला बदलने की आशंका और चिराग पासवान की बयानबाजियों से इतर एनडीए की सोच स्पष्ट होगी। इस रैली में पीएम आगामी चुनावों को लेकर इशारों में सब कुछ स्पष्ट कर देंगे।
⦁ बिहार का चुनाव पीएम मोदी के लिए कितना महत्वपूर्ण है इससे समझ सकते हैं कि 28 दिनों पहले पीएम सीवान जिले के पचरुखी प्रखंड के जसौली में आए थे। मई महीने में भी पीएम ने पटना में रोड शो किया था और 30 मई को शाहाबाद में जनसभा को संबोधित भी किया था। अब एक बार फिर वह मोतिहारी पहुंच रहे हैं।
यह भी पढ़ें: बिहार चुनाव से पहले नीतीश सरकार का बड़ा फैसला, अगले 5 सालों में मिलेंगी 1 करोड़ नौकरियां और रोजगार के अवसर












Click it and Unblock the Notifications