Pawan Singh: 'मांग का सिंदूर कोई मजाक नहीं', पवन सिंह पर भड़कीं ज्योति सिंह, बताया चुनाव लड़ने का सच
Pawan Singh: भोजपुरी अभिनेता और राजनेता पवन सिंह पर उनकी पत्नी ज्योति सिंह लगातार आरोप लगा रही हैं,उनका कहना है कि वो पवन सिंह से मिलकर बातें करना चाहती हैं लेकिन पवन सिंह लगातार उन्हें दुत्कार रहे हैं। रविवार को तो हद तब हो गई जब ज्योति सिंह का रोते हुए एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वो ये कह रही हैं कि पवन सिंह ने उन्हें अपने लखनऊ स्थित आवास में प्रवेश करने से रोकने के लिए पुलिस को बुलाया।
जिसके बाद पवन सिंह ने एक पोस्ट लिखी, जिसमें कहा कि ज्योति सिंह चाहती हैं कि उन्हें चुनाव लड़वाया जाए और इसी वजह से वो ये सब ड्रामा क्रिएट की हुई हैं,इस पर ज्योति सिंह ने अब मुंह खोला है।

उन्होंने आज तक न्यूज चैनल से बात करते हुए कहा कि 'जो इंसान पिछले 19-20 साल से भाजपा कार्यकर्ता होने के बावजूद खुद के लिए टिकट नहीं मांग पाया, वो भला मुझे क्या टिकट दिलवाएगा, मैं बस पत्नी के रूप में सम्मान चाहती हूं, मैं इलेक्शन नहीं लड़ने आई हूं। मैंने शादी की है, लोकसभा चुनाव के वक्त जब इन्हें जरूरत थी तो इन्होंने मुझे बुलवाया, समाज के सामने मेरी मांग में सिंदूर भरा, ये सब कोई मजाक है क्या, मतलब निकल गया तो पूछ नहीं रहे हैं।'
Pawan Singh सामने आकर जवाब क्यों नहीं दे रहे हैं?
ज्योति सिंह ने सवाल उठाया कि 'अगर पवन सिंह सही हैं, तो वे सामने आकर जवाब क्यों नहीं दे रहे हैं, काहे नहीं सबसे सामने मुंह खोल रहे हैं। ज्योति ने यह भी बताया कि पवन सिंह के परिवार और उनके स्टाफ ने उनके साथ बुरा बर्ताव किया, जिसके बाद पुलिस को बुलाया गया।'

Pawan Singh को बात करनी ही पड़ेगी: ज्योति सिंह
उनका आरोप है कि पुलिस पवन सिंह के कहने पर आई थी, और इसी वजह से उन्हें लाइव आकर अपनी बात रखनी पड़ी, ताकि सच्चाई सामने आ सके। जब तक पवन सिंह उनसे ठीक से बात नहीं करते हैं, तब तक वो लखनऊ नहीं छोड़ेंगी।
Pawan Singh और ज्योति सिंह ने 2018 में शादी की थी
आपको बता दें कि आपको बता दें कि पवन सिंह और ज्योति सिंह ने 2018 में शादी की थी, वो उनकी दूसरी पत्नी है। ज्योति से पहले साल 2014 में उनकी शादी नीलम सिंह से हुई थी लेकिन 8 मार्च 2015 को नीलम की पंखे से लटकती हुई लाश पवन सिंह के फ्लैट से मिली थी।आज तक नीलम की सुसाइड का कारण किसी को पता नहीं।
Pawan Singh का अफेयर अक्षरा सिंह से रहा
इसके बाद पवन सिंह का अफेयर अक्षरा सिंह से रहा, दोनों लिवइन में भी थे, सबको लगता था कि ये दोनों शादी करेंगे लेकिन पवन सिंह ने अक्षरा को छोड़कर ज्योति सिंह से शादी कर ली, कहा जाता है ऐसा उन्होंने अपनी मां के कहने पर किया था लेकिन थोड़े समय बाद ही दोनों का रिश्ता खराब हो गया और दोनों तलाक के लिए का कोर्ट में लड़ रहे हैं।













Click it and Unblock the Notifications