Pawan Singh: 11 सुरक्षाकर्मी 2 कमांडों के साथ रहेंगे पवन सिंह, बीवी ज्योति सिंह के बारे में तोड़ी चुप्पी
Pawan Singh: केंद्रीय गृह मंत्रालय ने भोजपुरी सिनेमा के जाने-माने कलाकार पवन सिंह को 'Y' कैटेगरी की सुरक्षा प्रदान करने का निर्णय लिया है। यह फैसला थ्रेट परसेप्शन रिपोर्ट के आधार पर लिया गया है। उनकी सुरक्षा को संभावित खतरों के चलते उच्च स्तरीय सुरक्षा घेरे में रखा जाएगा। गौरतलब है कि पवन सिंह के भाजपा में शामिल होने की अटकलें लगाई जा रही हैं।
यह चर्चा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से उनकी हालिया मुलाकात के बाद शुरू हुई है। आपको बता दें कि पवन सिंह इस वक्त अपने पर्सनल कारणों की वजह से भी विवादों में हैं।

उनकी दूसरी पत्नी ज्योति सिंह ने उन पर खुलकर हमला बोला हुआ है, वो कह रही हैं कि पवन सिंह उन्हें बीवी के तौर पर स्वीकारें, उन्होंने उन पर गंभीर आरोप भी लगाए हैं। दो दिन पहले वो लखनऊ में उनके घर भी मिलने गई थीं लेकिन वहां उनकी मुलाकात पवन सिंह से नहीं बल्कि पुलिस से हुई, जिस पर ज्योति सिंह ने लाइव वीडियो बनाकर कहा कि 'पवन सिंह ने उन्हें पुलिस थाने भेजने की योजना बनाई है।'
'फैमिली की बातें कमरे में की जाती हैं, कैमरे पर नहीं' (Pawan Singh)
तो वहीं इस मामले पर पवन सिंह ने पहली बार चुप्पी तोड़ी है। दैनिक भास्कर की खबर के मुताबिक भोजपुरी सुपर स्टार ने कहा है कि 'फैमिली की बातें कमरे में की जाती हैं ना कि कैमरे पर।' इसके अलावा उन्होंने इस मसले पर कुछ भी कहने से मना कर दिया है, फिलहाल पवन-ज्योति का विवाद सुर्खियों में बना हुआ है और इस वजह से पवन सिंह सोशल मीडिया पर ट्रोल भी हो रहे हैं।
वाई प्लस कैटेगरी सुरक्षा क्या है जो मिली Pawan Singh को?
वाई प्लस कैटेगरी (Y+ Category) सुरक्षा भारत सरकार द्वारा दी जाने वाली सुरक्षा श्रेणी है, जिसमें किसी व्यक्ति की सुरक्षा के लिए कुल 11 सुरक्षाकर्मी तैनात किए जाते हैं। इनमें 2 से 4 कमांडो भी शामिल होते हैं। यह सुरक्षा केंद्र सरकार की एजेंसियां जैसे NSG (नेशनल सिक्योरिटी गार्ड), CRPF (सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स) या राज्य पुलिस द्वारा दी जाती है।
वाई प्लस कैटेगरी सुरक्षा किन्हें दी जाती है?
यह सुरक्षा केंद्र या राज्य सरकार द्वारा खतरे के स्तर के आधार पर दी जाती है, वाई प्लस सुरक्षा आम तौर पर प्रसिद्ध राजनेताओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं को मुहैया कराई जाती है।
भारत में सुरक्षा की 5 प्रमुख श्रेणियां हैं
- X कैटेगरी-2 सुरक्षाकर्मी -केवल एक या दो पुलिसकर्मी
- Y कैटेगरी -8 सुरक्षाकर्मी- बिना कमांडो
- Y+ कैटेगरी-11 सुरक्षाकर्मी -दो या चार कमांडो सहित
- Z कैटेगरी-22 सुरक्षाकर्मी- NSG कमांडो, पायलट कार सहित
- Z+ कैटेगरी-55 सुरक्षाकर्मी -सबसे उच्च स्तर की वीआईपी सुरक्षा












Click it and Unblock the Notifications