Bihar Chunav 2025: लालू यादव ने साधा PM पर निशाना, 'विक्ट्री चाहिए बिहार में और फैक्ट्री देंगे गुजरात में'

Bihar Chunav 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में अब बहुत कम समय बचा है। बैठकों से लेकर चुनावी रणनीति बनाने और सीट बंटवारे के लिए दिल्ली से लेकर पटना तक हलचल मची हुई है। सोशल मीडिया पर भी सभी दलों के बड़े नेता आक्रामक ढंग से चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं। इन सबके बीच आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव ने सीधे पीएम नरेंद्र मोदी पर हमला बोला है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट के जरिए पीएम पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बिहार में गुजराती फॉर्मूला नहीं चलेगा।

बता दें कि इस महीने पीएम मोदी का पूर्णिया दौरा प्रस्तावित हैं, जहां से वह सीमांचल के लिए कई बड़े ऐलान कर सकते हैं। चुनावी मौसम में बिहार सरकार और केंद्र सरकार की ओर से लगातार कई बड़े ऐलान कर रहे हैं। इधर पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए लालू यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी बिहार में जीत चाहते हैं, लेकिन फैक्ट्री गुजरात में लगाते हैं।

Bihar Chunav 2025

Lalu Yadav ने सोशल मीडिया पर शेयर किया पोस्ट

दरअसल लालू यादव ने एक पोस्टर शेयर कर निशाना साधा है। उन्होंने पोस्ट में लिखा, 'ऐ मोदी जी, विक्ट्री चाहिए बिहार से और फैक्ट्री दीजिएगा गुजरात में? ये गुजराती फार्मूला बिहार में नहीं चलेगा!' दरअसल इस पोस्टर के जरिए केंद्र सरकार की औद्योगिक नीतियों पर व्यंग्य किया गया है। इस होर्डिंग पर लिखे मैसेज का संदेश इस तरह का है कि पीएम मोदी और बीजेपी बिहार में चुनाव जीतना चाहते हैं। जब औद्योगिक विकास को तरजीह देने की बात आती है, तो गुजरात को विशेष लाभ दिया जाता है।

यह भी पढ़ें: Kanchana Yadav: कौन हैं कंचना यादव? तेजस्वी यादव से क्या है कनेक्शन, बिहार चुनाव में बनीं सुर्खियों का चेहरा

Bihar Chunav में रोजगार और पलायन अहम मुद्दा

लालू यादव ने इसी को आधार बनाकर गुजराती फॉर्मूला शब्द का इस्तेमाल किया है। बता दें कि लालू ही नहीं प्रशांत किशोर भी बार-बार यह मुद्दा उठाते हैं कि बिहार की समस्याओं को नजरअंदाज कर गुजरात को तरजीह दी जाती है। पीके तो अपने प्रचार में रोजगार के लिए बिहार से युवाओं के पलायन का मुद्दा भी उठा रहे हैं।

यह भी पढ़ें: जर्सी गाय, निर्वस्त्र करने की धमकी पर क्यों चुप थे मोदी? Tejashwi Yadav ने पूछे PM से 10 तीखे सवाल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+