Kanchana Yadav: कौन हैं कंचना यादव? तेजस्वी यादव से क्या है कनेक्शन, बिहार चुनाव में बनीं सुर्खियों का चेहरा
Kanchana Yadav (Bihar Chunav 2025): बिहार विधानसभा चुनाव 2025 का माहौल जैसे-जैसे गरम हो रहा है, वैसे-वैसे नए चेहरे भी राजनीति में सुर्खियां बटोर रहे हैं। इन्हीं में से एक हैं राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की प्रवक्ता कंचना यादव, जो अपने तेजतर्रार जवाबों और बेबाक अंदाज की वजह से लगातार सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। कंचना यादव ने भारतीय टीवी चैनलों और सत्ताधारी पार्टी भाजपा के प्रतिनिधियों पर आरोप लगाया है कि वे जानबूझकर उन्हें डिबेट पैनल से बाहर रखते हैं।
हाल ही में एक टीवी डिबेट में कंचना यादव ने बीजेपी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला को करारा जवाब देते हुए कहा कि "अखिलेश यादव से डिबेट करने की हैसियत तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भी नहीं है। डिबेट तो छोड़िए, वो प्रेस कॉन्फ्रेंस भी नहीं कर पाते।" इन्ही बयानों के बाद से कंचना यादव सोशल मीडिया पर भी खूब ट्रेंड कर रही हैं। ऐसे में चलिए आपको बताते हैं कि कंचना यादव कौन हैं और कहां की रहने वाली हैं, साथ ही आपको ये भी बताएंगे कि कंचना यादव को तेजस्वी यादव ने राजद का राष्ट्रीय प्रवक्ता क्यों चुना था।

who is Kanchana Yadav: कौन हैं कंचना यादव?
🔹 कंचना यादव राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की राष्ट्रीय प्रवक्ता हैं। RJD नेता तेजस्वी यादव ने इन्हें अक्टूबर 2023 प्रवक्ता बनाया था। कंचना यादव मूल रूप से उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले से आती हैं।
🔹 कंचना यादव के दादा सरकारी नौकरी में थे, जबकि पिता ने मुंबई में निजी क्षेत्र (Private Sector) में काम किया है। यानी वह एक मध्यमवर्गीय और पढ़े-लिखे परिवार से ताल्लुक रखती हैं।
🔹 कंचना यादव केवल राजनीति तक सीमित नहीं हैं, बल्कि शिक्षा और शोध की दुनिया में भी उन्होंने गहरी पकड़ बनाई है। उन्होंने JNU (जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय) से जूलॉजी (Zoology) में MSc करते समय CSIR (Council of Scientific and Industrial Research) फेलोशिप हासिल की। आज वह एक सीनियर फेलो और शोधकर्ता (Researcher) हैं, जो कैंसर पर रिसर्च कर रही हैं।
🔹 कंचना यादव ने अपने X (Twitter) बॉयो में लिखा है कि वो एक डेटा साइंस और कैंसर पर मशीन लर्निंग में PhD कर रही हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक बतौर सीनियर फेलो CSIR, कंचना यादव को अपने शोध कार्य के लिए हर महीने ₹42,000 की फेलोशिप मिलती है।
राजनीतिक विचारधारा और RJD में भूमिका
कंचना यादव कहती हैं कि उन्हें लालू प्रसाद यादव की राजनीति-सामाजिक न्याय और सेक्युलरिज्म में गहरा विश्वास है। उनका मानना है कि बिहार की राजनीति में तेजस्वी यादव नई पीढ़ी के नेता हैं, जो बदलाव की राजनीति कर रहे हैं। इन्हीं विचारों की वजह से तेजस्वी यादव ने उन्हें RJD का राष्ट्रीय प्रवक्ता चुना।
बिहार चुनाव को लेकर क्यों चर्चा में हैं कंचना यादव?
- तेजतर्रार अंदाज: टीवी डिबेट्स में उनके तीखे तर्क और निडरता उन्हें बाकी प्रवक्ताओं से अलग बनाते हैं।
- पढ़ाई और राजनीति का संगम: आमतौर पर राजनीति में पढ़े-लिखे शोधकर्ताओं की कमी होती है, लेकिन कंचना यादव ने इस गैप को भरा है।
- युवा चेहरा: RJD उन्हें एक युवा और महिला चेहरा बनाकर पेश कर रही है, ताकि नए वोटर्स को आकर्षित किया जा सके।
- सोशल मीडिया उपस्थिति: उनके बयान अक्सर सोशल मीडिया पर ट्रेंड करते हैं, जिससे उनकी लोकप्रियता और बढ़ रही है।
कंचना यादव को तेजस्वी यादव ने क्यों बनाया RJD का राष्ट्रीय प्रवक्ता?
कंचना यादव केवल एक राजनीतिक प्रवक्ता नहीं, बल्कि एक शोधकर्ता, शिक्षाविद भी हैं। उनके तेजतर्रार बयानों ने उन्हें बिहार चुनाव 2025 की राजनीतिक बहसों में एक अहम चेहरा बना दिया है।
RJD ने अक्टूबर 2023 में तीन पीएचडी स्कॉलर्स और एक प्रोफेसर, जो सभी जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से जुड़े हैं, को प्रवक्ता नियुक्त किया था। इस लिस्ट में कंचना यादव का नाम भी शामिल था। पार्टी के महासचिव अब्दुल बारी सिद्दीकी ने 11 अक्टूबर 2023 को राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के निर्देश पर यह अधिसूचना जारी की थी। लेकिन इस फैसले के पीछे असली सोच और दूरदृष्टि तेजस्वी यादव की मानी जाती है।
RJD लंबे समय से सामाजिक न्याय और धर्मनिरपेक्षता की राजनीति करती आई है। लालू प्रसाद यादव के नेतृत्व में पार्टी ने खुद को एक विश्वसनीय क्षेत्रीय दल के रूप में स्थापित किया है। लेकिन साथ ही इसकी पहचान गांव, गरीब और अपेक्षाकृत कम पढ़े-लिखे वर्ग की पार्टी के रूप में भी बन गई थी। तेजस्वी यादव ने इस छवि को बदलने की ठानी है। उनका मानना है कि आज की राजनीति में पार्टी को पढ़े-लिखे युवाओं और शोधकर्ताओं की आवाज की जरूरत है, जो पार्टी की विचारधारा को मजबूती से रख सकें।
ऐसे में कंचना यादव खुद JNU से रिसर्च स्कॉलर हैं और कैंसर रिसर्च पर काम कर रही हैं। वह न सिर्फ पढ़ाई में अव्वल रही हैं, बल्कि टीवी डिबेट्स और मीडिया में अपने तेजतर्रार और स्पष्ट विचारों के लिए भी पहचानी जाती हैं। तेजस्वी यादव का मानना है कि ऐसे चेहरे पार्टी की नवीन और आधुनिक पहचान बनाएंगे और युवा मतदाताओं को आकर्षित करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications