Bihar Chunav 2025: 'अमिताभ बच्चन भी नचनिया', खेसारी के समर्थन में उतरा ये सुपरस्टार, सम्राट को बताया 7वीं फेल
Bihar Chunav 2025: बिहार चुनाव में इस वक्त 'नचनिया' शब्द पर बवाल मचा हुआ है, दरअसल बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मशहूर एक्टर-सिंगर खेसारी लाल यादव को 'नचनिया' कहकर संबोधित किया था। गौरतलब है कि खेसारी इस बार राजद के टिकट पर छपरा से चुनाव लड़ रहे हैं। सम्राट चौधरी के इस बयान पर कई भोजपुरी कलाकारों और राजद नेता ने कड़ा विरोध जताया है।
लेकिन सबसे तीखी प्रतिक्रिया भोजपुरी स्टार रितेश पांडे ने दी, जो कि खुद इस बार जन सुराज पार्टी के टिकट पर करगहर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं, उन्होंने जमकर सम्राट चौधरी की आलोचना की है।

उन्होंने कहा कि 'ये बातें बताती हैं कि सम्राट चौधरी कितनी छोटी मानसिकता के इंसान हैं, ऐसे बयान पर तो कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। आप किसी के पेशे को गाली की तरह इस्तेमाल नहीं कर सकते। उन्होंने बहुत गलत बोला है, अगर नाचना-गाना गलत है, तो अमिताभ बच्चन भी नाचते हैं, उन्हें भी 'नचनिया' कहिए।'
'नृत्य की शुरुआत तो भगवान शिव ने की थी' (Bihar Chunav 2025)
रितेश पांडे यहीं नहीं रूके, उन्होंने कहा कि 'नृत्य की शुरुआत तो भगवान शिव ने नटराज रूप में की थी, वहीं से नाच-गाना आया है तो आप उनके लिए ऐसे गलत शब्दों का प्रयोग करेंगे।'
'सम्राट चौधरी खुद 7वीं फेल हैं' (Bihar Chunav 2025)
'अरे मैं पूछता हूं कि सम्राट चौधरी खुद क्या हैं, जो 7वीं फेल हैं, एफिडेविट को 'हाफडेबिट' बोले, उसके बारे में क्या ही कहा जाए, उनके ऊपर भी 7 लोगों के मर्डर का आरोप है, जिसके लिए जेल में हवा खाएं, तो क्या उन्हें हम हत्यारा बोल सकते हैं?'

'सम्राट चौधरी जैसे लोगों को जनता ही जवाब देगी'
बिहार तो कलाकारों की धरती है, यहां पर हमेशा से सितारों का सम्मान होता आया है, सम्राट चौधरी जैसे लोगों को जनता ही जवाब देगी, क्योंकि उसे भी पता है कि कुछ लोग अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकने के लिए कलाकारों का अपमान करते हैं।'

आइए एक नजर डालते हैं भोजपुरी स्टार रितेश पांडे के अब तक के सफर पर ...
- 14 मई 1991 को सासाराम (बिहार) में जन्मे रितेश पांडे को लोग सिंगर-एक्टर और मॉडल के रूप में पहचानते हैं।
- उन्हें बलमा बिहार वाला 2 (2016) और तोहरे में बसेला प्राण (2017) नामक फिल्मों में उनके काम के बाद प्रसिद्धि मिली।
- उनके गीत " हैलो कौन " को YouTube पर 900 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है।
- 18 जुलाई 2025 को रितेश पांडे जन सुराज पार्टी में शामिल हुए थे।
- पार्टी ने उन्हें करगहर विधानसभा सीट से टिकट दिया है।













Click it and Unblock the Notifications