Khesari Lal Yadav: 'जीते जी कुछ ना दो, मरने के बाद स्वर्ग लो', खेसारी ने उड़ाई रवि किशन की जमकर खिल्ली
Khesari Lal Yadav: भोजपुरी फिल्म स्टार खेसारी लाल यादव बिहार के चुनावी दंगल में छपरा से उतरे हैं। राजद के टिकट पर चुनाव लड़ने वाले खेसारी पर मशहूर भोजपुरी स्टार और गोरखपुर से सांसद रवि किशन ने तगड़ा वार किया था, उन्होंने कहा था कि 'सनातन का विरोध करने वालों का अंत निश्चित है, अगर छोटा भाई अधर्मी हो जाए तो उस पर भी बाण चलेगा।'
दरअसल रवि किशन ने इसलिए ये बात कही क्योंकि खेसारी राजद के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं जो उनके हिसाब से सनातन विरोधी है। इस पर अब कड़ी प्रतिक्रिया दी है खुद खेसारी ने, उन्होंने कहा कि 'मैं कभी धर्म के खिलाफ नहीं रहा और आज भी नहीं हूं।'

'लेकिन जो लोग धर्म के नाम पर वोट मांगते हैं, जो लोग धर्म के नाम पर लोगों को भड़काते हैं, मैं उनके खिलाफ हूं। अब उन्हें लग रहा है कि मैं उनकी सोच के खिलाफ हूं, तो मैं भी धर्म के खिलाफ हूं, मैंने कहा कि मंदिर जरूरी है लेकिन कॉलेज, शिक्षा, अस्पताल और लोगों की रोजी-रोटी भी जरूरी है। सिर्फ मंदिर बनाकर आप लोगों को कितना रोजगार देंगे?'
वो तो हमारे बड़े भैया हैं' (Khesari Lal Yadav)
टरही बात रवि भैया की तो उन्हें हम क्या ही कहें, वो तो हमारे बड़े भैया हैं, महादेव हैं, जो कि जीते जी आपको कुछ नहीं देंगे, मरने के बाद देंगे। सीएम योगी आदित्यनाथ के सामने वो मंच से बोले कि गोरखपुर में जो जलेगा वो सीधे स्वर्ग जाएगा, बताइए वो गोरखपुर में बैठकर स्वर्ग की सीढ़ी की बात कर रहे हैं, खुद सीएम हंस रहे थे उनकी इस बात पर, वो मरने के बाद सब देंगे लेकिन जीते जी कुछ ना देंगे।'
'अरे रावण भी स्वर्ग की सीढ़ी नहीं बना पाया'
'अरे रावण जब स्वर्ग की सीढ़ी नहीं बना पाया तो आप क्या बनाएंगे, चलिए हटाईए , बड़के भैया हैं हमार इसलिए कुछ बोलेंगे नहीं, कहने दीजिए उन्हें जो कहना है, छपरा वाले हमें जानते हैं।'

चुनाव जीतने के लिए इतना नीचे क्यों गिर जाते हैं लोग: Khesari Lal Yadav
इसके बाद उन्होंने गलत वीडियो वायरल करने वालों को आड़े हाथों लिया, उन्होंने कहा कि 'मुझे समझ नहीं आता कि चुनाव जीतने के लिए उम्मीदवार इतना नीचे क्यों गिर सकते हैं कि अपने ही लोगों से वीडियो बनवाकर अपनी आईडी पर शेयर करवाते हैं। उनकी मानसिकता क्या होगी? वे जाति का कार्ड खेलकर खेसारी को परेशान करने के लिए अनुचित चीज़ें शेयर करना चाहते हैं... हर समुदाय के लोग मुझे प्यार करते हैं... मैं छपरा को कैसे बेहतर बनाना चाहता हूं, यही मेरी सोच है... लेकिन लोग चुनाव कहां तक जीतेंगे?'

'मुझे लगता है कि यह बेहद निंदनीय कृत्य है'
'वे मेरी पत्नी का वीडियो अपलोड कर रहे हैं, उस पर अनुचित गाने लगा रहे हैं, ऐसा कुछ भी गलत मत करो, और जातिवाद मत भड़काओ। पहले धर्म के नाम पर वोट लेना है और फिर जाति को आधार बनाना है। यह मुझे ठीक नहीं लगता। ये सब कार्ड खेलकर चुनाव जीतना कोई मतलब नहीं रखता, लोग मेरी विचारधारा और मेरे निजी जीवन को जानते हैं, इसलिए इसका कोई मतलब नहीं है। मुझे लगता है कि यह बेहद निंदनीय कृत्य है। मैं प्रशासन से अनुरोध करूंगा कि ऐसा करने वालों के खिलाफ जो भी संभव हो, कार्रवाई की जाए।'












Click it and Unblock the Notifications