Jyoti Singh: 'गर्भपात ना होता तो आज गोद में लल्ला होता', फूट-फूटकर रोई पवन सिंह की पत्नी, सामने आया Video
Jyoti Singh: बिहार विधानसभा चुनाव की रण में इस बार रोहतास जिले की काराकाट विधानसभा सीट (संख्या 213) ज्योति सिंह चुनाव लड़ रही हैं, अपने पति पवन सिंह से सम्मान की मांग करने वाली ज्योति सिंह चुनावी दंगल में निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ रही हैं, वो इन दिनों अपने विधानसभा क्षेत्र के लोगों से मिल रही हैं, जिसके वीडियो और रील्स सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे हैं।
सोमवार को भी वो स्थानीय लोगों से मिल रही थी, सबको पता है कि पूरा बिहार कल छठ की भक्ति में लीन था, ऐसे में ज्योति सिंह से सवाल किया गया कि क्या वो छठ नहीं कर रही हैं?

तो इस पर ज्योति सिंह ने जो कहा उसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया। उन्होंने फूट-फूटकर रोते हुए कहा कि 'काश मेरी गोद भी भरी होती तो मैं भी छठ मईया की पूजा करती, मेरी शादी को 7 साल हो गए, गर्भपात ना हुआ होता तो मेरा भी घर-संसार भी होता, गोद में लल्ला होता।'
' वो गर्भपात की दवाएं खिलाते थे, दो बार गिरा गर्भ' (Jyoti Singh)
आपको बता दें कि इससे पहले ज्योति सिंह ने प्रेसवार्ता में पवन सिंह पर आरोप लगाया था कि 'वो जब उनके साथ थीं तो वो उन्हें गर्भपात की दवाएं खिलाते थे। वो नहीं चाहते थे को वो गर्भवती हों, दो बार तो उनके गर्भ को भी खराब किया गया।'
'पवन सिंह के अफेयर दूसरी औरतों से थे'
उन्होंने ये भी कहा था कि 'शादीशुदा होते हुए भी पवन सिंह के अफेयर दूसरी औरतों से थे, वो उनके सामने ही दूसरी लड़कियों के साथ होटल चले जाते थे, मुझे आज तक समझ नहीं आया कि जब उन्हें ये सब करना था तो उन्होंने मुझसे शादी क्यों की ,आखिर मेरा जीवन क्यों बर्बाद किया?'
'चाहता हूं कि एक दिन घर का दरवाजा बेटा या बेटी खोले' (Pawan Singh)
गौरतलब है कि जिस तरह से ज्योति सिंह ने कहा कि वो भी मां बनना चाहती हैं वैसे ही पवन सिंह ने भी अपनी पीसी में कहा था कि 'वो चालीस साल के हो गए हैं, दुनिया उन्हें पॉवर स्टार कहती है, मैं भी चाहता हूं कि मैं जब भी काम से थककर अपने घर का दरवाजा खटखटाऊं तो वो दरवाजा मेरा बेटा या बेटी खोले।'

ज्योति और पवन दोनों ही परिवार चाहते हैं (Jyoti Singh)
मतलब साफ है कि ज्योति और पवन दोनों ही अपना एक परिवार चाहते हैं, जिसमें बच्चे हों, दोनों ही संतान के लिए तरस रहे हैं। फिलहाल ज्योति सिंह का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग जमकर उस पर कमेंट कर रहे हैं।लोग पवन सिंह को ट्रोल भी कर रहे हैं और उन्हें अनाप-शनाप बातें भी कह रहे हैं।
क्या ज्योति के प्रति लोगों का प्यार बदलेगा वोट में?
मालूम हो कि पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति का झगड़ा खुलकर अब जनता के सामने है, ज्योति से मिलने के लिए काराकाट के लोग काफी उत्सुक दिख रहे हैं और उनके साथ भीड़ भी नजर आ रही है, अब ये भीड़ वोट में बदलेंगे या नहीं, ये तो 14 नवंबर को पता चलेगा, जब चुनावी नतीजे सामने आएंगे।
पवन सिंह की दूसरी पत्नी हैं Jyoti Singh
गौरतलब है कि ज्योति सिंह सुपरस्टार और सिंगर पवन सिंह की दूसरी पत्नी हैं, जिनसे उनका तलाक का केस आरा में चल रहा है। इनसे शादी करने से पहले पवन सिंह की शादी साल 2014 में नीलम सिंह से हुई थी, जिसने चंद महीने के बाज आत्महत्या कर ली थी। इसके बाद अभिनत्री अक्षरा सिंह के साथ पवन का अफेयर चला लेकिन उसे भी पवन सिंह ने छोड़ दिया और अपनी मां के कहने पर ज्योति को धर्मपत्नी बनाया लेकिन आज भी वो अकेले ही जीवन व्यतीत कर रहे हैं।
-
Delhi Riots: जिसने पूरी जिंदगी ईर्ष्या की, उसी के निकाह में 6 साल जेल काटकर पहुंचे Sharjeel Imam, दूल्हा कौन? -
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट -
Rupali Chakankar कौन हैं? दुष्कर्म के आरोपी ज्योतिषी के कहने पर काट ली थी उंगली! संभाल रहीं थीं महिला आयोग -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Uttar Pradesh Gold Price: यूपी में आज 22K-18K सोने का भाव क्या? Lucknow समेत 9 शहरों में कितना गिरा रेट?












Click it and Unblock the Notifications