फेसबुक पर नीतीश कुमार ने शराब बैन को बताई 'प्रेरणादायक' घोषणा

पटना। शराब बंदी पर विपक्ष का निशाना बन रहे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने फैसले का बचाव करते हुए फेसबुक पर एक पोस्ट लिखी है। जिसमें उन्होंने इस फैसले को ' प्रेरणादायक ' घोषणा बताई है। अपनी पोस्ट में नीतीश ने लिखा है कि शराब से जुड़े कानून को लंबे विचार विमर्श, व्यापक समीक्षा और सावधानीपूर्वक योजना के बाद संशोधित किया गया है।

मैं रिकार्ड स्थापित करना चाहता हूं

अपनी पोस्ट में नीतीश कुमार ने लिखा है कि 'मैं बिहार में शराब बंदी पर रिकार्ड स्थापित करना चाहता हूं। मेरा सार्वजनिक जीवन पारदर्शी रहा है। मैं जब जनता से प्रतिबद्धता जाहिर करता हूं तो अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करता हूं।' नीतीश ने लिखा है कि 'बीते साल एक सरकार कार्यक्रम के दौरान मैंने घोषणा की थी कि यदि मैं अगली बार सत्ता में आया तो शराब बंदी लागू करूंगा। यग एक कठिन काम था।'

महात्मा गांधी को किया उद्धृत

महात्मा गांधी को उद्धृत करते हुए नीतीश ने लिखा है कि 'इस बात की कल्पना करना कि महात्मा गांधी एक सत्तावादी थे। जब शराब बंदी की बात आई, तो उन्होंने उसे अपने प्राइमरी एजेंडे में रखते थे। गांधी ने 1931 में यंग इंडिया में लिखा था कि ' यदि मैं 1 घंटे के लिए भारत का तानाशाह नियुक्त किया जाऊं तो सबसे पहले सभी शराब की दुकानों को बंद कराउंगा। उनके अन्य उद्धरण भी कम नहीं रहे हैं। उदाहरण के लिए उन्होंने कहा था कि कुछ नहीं लेकिन एक राष्ट्र के बर्बाद चेहरे की झलक में पीने की आदत साफ झलकती है। इतिहास गवाह है कि साम्राज्यों ने इसी आदत के चलते बर्बाद किया है।'

1.19 करोड़ अभिभावकों ने की घोषणा

उन्होंने लिखा है कि 1.19 करोड़ बच्चों के अभिभावकों ने इस बात की घोषणा की है कि वे शराब का सेवन नहीं करेंगे। साथ ही उन्होंने 'ग्राम संवाद' का जिक्र करते हुए लिखा है कि 5 लाख स्वयं सहायता समूहों की मदद से 48,000 गावों में कार्यक्रम कराया जा सका है। नीतीश ने यह भी लिखा है कि शराब बंदी के फैसले का स्वागत सिर्फ बिहार नहीं बल्कि हर जगह हुआ है।

ये है नीतीश कुमार की पोस्ट

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+