क्या है गलवान घाटी के शहीद के पिता की गिरफ्तारी का मामला? बिहार विधानसभा से लेकर रक्षा मंत्रालय तक गूंज

गलवान घाटी में शहीद हुए सेना के जवान जय किशोर सिंह का परिवार वैशाली जिले के जंहादा इलाके में रहता है। उन्होंने घर के सामने सरकारी जमीन पर शहीद का स्मारक बनाया था।

Bihar Budget Session Leader Of Opposition Vijay Kumar On CM Nitish Kumar

Bihar News: बिहार विधानसभा के बजट सत्र के तीसरे दिन भी सत्र हंगामादर रहा है। बुधवार को सदन जारी सत्र के दौरान विपक्षी दल ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली। भाजपा विधायकों ने वैशाली में गलवान शहीद के पिता की गिरफ्तारी का मुद्दा उठाते हुए नीतीश सरकार पर निशाना साधा। नीतीश सरकार पर शहीदों के अपमान का आरोप लगाते हुए वेल में उतरे और तख्तियां लहराने लगे। इतना ही नहीं भाजपा विधायकों ने टेबल पर चढ़ कर प्रदर्शन भी शुरू कर दिया। वहीं कुर्सियों को उठाकर हंगामा शुरू कर दिया। मामले को अनियंत्रित होता देख विधनासभा स्पीकर ने मार्शल बुला लिए जिसके बाद विपक्षी दलों के नेताओं ने सदन का बहिष्कार कर दिया।

बुधवार के दिन बिहार विधानसभा की कार्यवाही जैसे ही शूरू हुई भाजपा विधायकों प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिया। सदन में हंगामा जारी ही था कि स्पीकर ने नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा को बात रखने के लिए कहा, उन्होंने बात की शुरुआत ही नीतीश सरकार पर जुबानी हमले से की, उन्होंने कहा कि नीतीश सरकरा लगातार शहीदों का अपमान कर रही है। सेना को लेकर पहले मंत्री सुरेंद्र यादव ने अपमानजनक बयानबाज़ी की, उसके बाद गलवान शहीद के पिता की वैशाली जिले में गिरफ्तारी हुई। इस मामले में नेता प्रतिपक्ष की मंत्री विजय चौधरी से भी हल्की तकरार हो गई।

गलवान शहीद के पिता के कथित तौर पर अपमाना का पूरा मामला क्या है? यह सवाल आपको ज़ेहन में भी घर कर रहा होगा। आपको बता दें कि गलवान घाटी में शहीद हुए सेना के जवान जय किशोर सिंह का परिवार वैशाली जिले के जंहादा इलाके में रहता है। उन्होंने घर के सामने सरकारी जमीन पर शहीद का स्मारक बनाया था। वहीं गांव के कुछ दलितों ने सरकारी जमीन पर कब्जा करने का शहीद के परिवार पर गंभीर आरोप लगाए। इसी मामले में एससी-एसटी एक्ट के तहत शहीद के पिता राज कपूर सिंह पर मुकदमा दर्ज हुआ और पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। इस पूरे मामले में पीड़ित परिवार का कहना है कि सरकारी अधिकारियों की मौजूदगी में स्मारक बनवाया गया था, लेकिन अब पुलिस वाले उसे हटाने के लिए कह रहे हैं।

गलवान घाटी की घटना में जान गंवाने वाले सैनिक के पिता की गिरफ्तारी मामले पर बिहार पुलिस महानिदेशक ने संज्ञान लिया है। उन्होंने इस पूरे मामले में टीम गठित कर जांच के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इस मामले में पुलिस पदाधिकारी या कर्मी के दोषी पाये जाने पर उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी शहीद जवान के पिता के अपमान मामले मे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से बात की, उन्होंने मामले की निंदा करते हुए अपनी नाराजगी व्यक्त की।

ये भी पढ़ें: यहां हिंदू और मुस्लिम एक साथ करते हैं इबादत, CM भी कर चुके हैं चादरपोशी, ज़ियारत करने की अनोखी है मान्यता

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+