Bihar Board 12th Result 2025: बिहार बोर्ड रिजल्ट जारी, जानिए कैसे करें चेक?
Bihar Board 12th Result 2025: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने मंगलवार(25 मार्च) को इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा, 2025 का रिजल्ट जारी कर दिया है। आपको बता दें कि, इस बार 12 लाख से अधिक छात्रों ने कक्षा 12वीं की परीक्षा दी थी।
इस बार बिहार बोर्ड वेबसाइट के साथ ही SMS के जरिए भी रिजल्ट चेक करने की व्यवस्था की है। 12वीं की परीक्षा 1 फरवरी 2025 से 15 फरवरी 2025 तक आयोजित की गई थी।

शिक्षा मंत्री ने जारी किया रिजल्ट
12वीं की रिजल्ट को लेकर बिहार बोर्ड ने सोशल मीडिया पर नोटिफिकेशन जारी किया है। सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा गया है कि, श्री आनन्द किशोर, अध्यक्ष, बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने बताया कि, श्री सुनील कुमार, माननीय मंत्री, शिक्षा विभाग, बिहार द्वारा दिनांक 25.03.2025 को अपराह्न 01:15 बजे इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा, 2025 का परीक्षाफल जारी किया जायेगा। इस अवसर पर श्री एस० सिद्धार्थ, अपर मुख्य सचिव, शिक्षा विभाग, बिहार भी उपस्थित रहेंगे।
इन वेबसाइट्स पर देख सकेंगे रिजल्ट
वहीं परीक्षाफल देखने के लिए छात्रों को इन वेबसाइट्स पर जाना होगा।
http://www.interresult2025.com
अथवा
https://interbiharboard.com
बिहार बोर्ड एक साथ इंटर आर्ट्स, कॉमर्स और साइंस परीक्षा 2025 के परिणाम जारी करेगा। छात्र अपना रोल नंबर और विद्यालय कोड दर्ज करके परिणाम देख सकेंगे।
Bihar Board 12th Result 2025 By SMS: एसएमएस के जरिए देखें रिजल्ट
रिजल्ट चेक करने के लिए, मैसेज बॉक्स खोलें
मैसेज बॉक्स में BIHAR12 के साथ अपना रोल नंबर टाइप करें
इस मैसेज को 56263 पर भेजें
क्वालिफाइंग स्टेटस उत्तर के रूप में भेजा जाएगा
बिहार बोर्ड के अध्यक्ष करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस
बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आज प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे इस दौरान BSEB 12वीं तीनों संकाय के टॉपरों की लिस्ट जारी करेंगे। इसके अलावा पासिंग प्रतिशत, रिजल्ट, पुनर्मूल्यांकन और पूरक परीक्षा की तारीखों की जानकारी साझा की जाएगी।
असफल विद्यार्थी को कंपार्टमेंट की परीक्षा देनी होगी
वहीं जो छात्र 1-2 विषयों में असफल होंगे, उन्हें कंपार्टमेंट परीक्षा देनी होगी। कक्षा 12 की पासिंग सर्टिफिकेट प्राप्त करने के लिए कंपार्टमेंट परीक्षा पास करना आवश्यक होगा, अन्यथा छात्र को एक साल बाद फिर से परीक्षा देनी होगी।
ये भी पढ़ें UP Board Exam Result: शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा के कॉपियों की जांच, कब तक आएगा 10वीं-12वीं का रिजल्ट?












Click it and Unblock the Notifications