UP Board Exam Result: शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा के कॉपियों की जांच, कब तक आएगा 10वीं-12वीं का रिजल्ट?
UP Board Result 2025: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने 19 मार्च 2025 से कक्षा 10 और कक्षा 12 की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस बार बोर्ड परीक्षाओं में 54 लाख से ज्यादा छात्रों ने भाग लिया था, जिनके परीक्षा परिणाम मूल्यांकन पूरा होने के बाद घोषित किए जाएंगे।
परीक्षाओं का आयोजन 24 फरवरी से 12 मार्च 2025 के बीच किया गया था और अब उत्तर पुस्तिकाओं की जांच का काम तेजी से किया जा रहा है। इस प्रक्रिया के तहत कुल 2.96 करोड़ से अधिक उत्तर पुस्तिकाओं की जांच होगी, जिसके लिए 1.34 लाख से अधिक परीक्षकों को नियुक्त किया गया है।

बोर्ड ने राज्यभर में 261 मूल्यांकन केंद्र बनाए हैं, जहां परीक्षक कॉपियों की जांच करेंगे। इस पूरी प्रक्रिया को 15 दिनों में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है ताकि छात्रों को समय पर उनके परीक्षा परिणाम मिल सकें। मूल्यांकन की इस व्यापक प्रक्रिया को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए बोर्ड ने सख्त दिशा-निर्देश और मानक संचालन प्रक्रिया (SOPs) जारी की है।
ये भी पढ़ें: NEET 2025 का शेड्यूल जारी, कब होगी UG, PG, SS और MDS की परीक्षा? चेक करें पूरी डिटेल
मूल्यांकन के लिए बड़ी संख्या में शिक्षक तैनात
इस बार बोर्ड ने उत्तर पुस्तिकाओं की जांच के लिए राज्यभर में 1,34,723 परीक्षकों को तैनात किया है। इन परीक्षकों को उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन सही और निष्पक्ष तरीके से करने की जिम्मेदारी दी गई है।
मूल्यांकन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी
हाई स्कूल (कक्षा 10)
- परीक्षक: 84,122
- उप मुख्य परीक्षक: 8,473
- उत्तर पुस्तिकाएं: 1,63,22,248
इंटरमीडिएट (कक्षा 12)
- परीक्षक: 50,601
- उप मुख्य परीक्षक: 5,471
- उत्तर पुस्तिकाएं: 1,33,71,607
मूल्यांकन के लिए नियम और दिशा-निर्देश
उत्तर प्रदेश बोर्ड सचिव भगवती सिंह ने मूल्यांकन की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए सख्त दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
हाई स्कूल: प्रत्येक परीक्षक को प्रतिदिन अधिकतम 50 उत्तर पुस्तिकाएं जांचने की अनुमति होगी। पूरे मूल्यांकन कार्यकाल में वे अधिकतम 700 उत्तर पुस्तिकाओं की जांच कर सकते हैं।
इंटरमीडिएट: परीक्षकों को प्रतिदिन 45 उत्तर पुस्तिकाएं जांचने की अनुमति होगी। पूरे मूल्यांकन कार्यकाल में वे अधिकतम 600 उत्तर पुस्तिकाओं की जांच कर सकते हैं।
प्रयागराज में मूल्यांकन केंद्र
राज्य में मूल्यांकन प्रक्रिया को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए प्रयागराज में आठ मूल्यांकन केंद्र स्थापित किए गए हैं:
- गवर्नमेंट इंटर कॉलेज
- कुलभास्कर आश्रम इंटर कॉलेज
- केपी इंटर कॉलेज
- एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज
- केसर विद्या पीठ इंटर कॉलेज
- जगत तारन इंटर कॉलेज
- क्रॉसथवेट इंटर कॉलेज
- भारत स्काउट एंड गाइड इंटर कॉलेज
40% परीक्षक नहीं पहुंचे प्रशिक्षण सत्र में
मूल्यांकन शुरू होने से पहले एक समीक्षा बैठक में यह सामने आया कि 40% परीक्षक 18 मार्च को आयोजित प्रशिक्षण सत्र में शामिल नहीं हुए। इस पर यूपी बोर्ड सचिव भगवती सिंह ने सख्त निर्देश जारी करते हुए कहा कि सभी अनुपस्थित परीक्षक 19 मार्च तक अनिवार्य रूप से अपने मूल्यांकन केंद्रों पर उपस्थित हों।
UP Board परीक्षा 2025: 54 लाख से अधिक छात्र हुए शामिल
यूपी बोर्ड की कक्षा 10 और कक्षा 12 की परीक्षाएं 24 फरवरी से 12 मार्च 2025 तक आयोजित की गई थीं। इस वर्ष कुल 54.37 लाख छात्रों ने परीक्षा में भाग लिया, जिसमें:
- कक्षा 10 के छात्र: 27.32 लाख
- कक्षा 12 के छात्र: 27.05 लाख
परीक्षाओं को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए राज्यभर में 8,140 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। अब छात्र अपने परीक्षा परिणाम का इंतजार कर रहे हैं, जो मूल्यांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद घोषित किया जाएगा।
ये भी पढ़ें: Jobs in SBI: स्टेट बैंक में बिना परीक्षा पाएं 1 लाख से ज्यादा सैलरी वाली जॉब! बस इस योग्यता की है जरूरत












Click it and Unblock the Notifications