Bihar Board Result: बोर्ड परीक्षा का ऑनलाइन, SMS के ज़रिए भी चेक कर सकते हैं रिजल्ट
Bihar Board 12th Result 2025 Hindi: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने 12वीं रिजल्ट 2025 जारी कर दिया है। रिजल्ट देखने के लिए अब छात्रों को परेशान होने की ज़रूरत नहीं है। हम आपको बताने जा रहे हैं, किस तरह से आप ऑनलाइन और ऑफलाइन परीक्षा परिणाम देख सकते हैं।
BSEB बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा के छात्र रिजल्ट अपने रॉल नंबर के सहारे देख पाएंगे। ऑनलाइन रिज़ल्ट देखने के लिए बिहार बोर्ड परीक्षा की आधिकारिक वेबसाइट secondary.biharboardonline.com और results.biharboardonline.com पर जाकर परिणाम देख पाएंगे। अगर किसी वजह से तकनीकी समस्या आ गई तो भी निराश होने की ज़रूरत नहीं है।

सर्वर डाउन होने पर या नेट काम नहीं कर रहा तो आप SMS के ज़रिए भी परीक्षा परिणाम देख सकते हैं। इसके लिए आप अपने मोबाइल फोन में मैसेज करने वाले ऐप को खोलें। इसके बाद BIHAR12 रोल-नंबर टाइप करें ( उदाहरण के तौर पर BIHAR12 987654321), इसे 56263 पर भेज दें। आपको रिजल्ट वापिस आपके नंबर पर मैसेज के ज़रिए मिल जाएगा।
आपको बता दें कि BSEB (बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड) ने 1 फरवरी से 15 फरवरी तक इंटरमीडिएट परीक्षाओं का आयोजन किया था। वहीं मैट्रिक (10 क्लास) की 17 से 25 फरवरी तक परीक्षाएं आयोजित की गईं। बिहार बोर्ड द्वारा 12वीं कक्षा का परिणाम पहले जारी किया जा सकता है, इसके कुछ दिनों बाद बिहार बोर्ड हाईस्कूल परीक्षा परिणाम घोषित किए जाएंगे।
ग़ौरतलब है कि पिछले कई सालों से बिहार बोर्ड सबसे पहले बोर्ड परीक्षा आयोजित करता रहा है, वहीं बोर्ड से रिजल्ट भी अन्य से पहले जारी करता रहा है। परीक्षा परिणाम घोषित होने को लेकर यह चर्चा तेज़ है कि 27 मार्च तक जारी हो सकता है।












Click it and Unblock the Notifications