Bihar Assembly Elections 2025:'तेजस्वी महागठबंधन का CM चेहरा', बड़े भईया तेज हैरान, जमकर निकाली भड़ास
Bihar Assembly Elections 2025: : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए विपक्षी महागठबंधन ने मुख्यमंत्री चेहरे का ऐलान करते हुए तेजस्वी यादव पर भरोसा जताया है। गुरुवार को महागठबंधन की प्रेसवार्ता हुई जिसमें कांग्रेस समेत इंडिया अलायंस के सभी घटक दलों ने सर्वसम्मति से तेजस्वी यादव के नेतृत्व में बिहार चुनाव लड़ने का फैसला किया है।
आपको बता दें कि तेजस्वी राघोपुर सीट से चुनाव लड़ेंगे। इस घोषणा से बिहार की चुनावी राजनीति में हलचल तेज हो गई है। इस बारे में तेजस्वी के बड़े भाई तेज प्रताप जो कि पार्टी-परिवार से बेदखल हैं, ने बड़ी बात कही है।

उन्होंने कहा कि 'यह फैसला बिहार की जनता करेगी, राजनेता नहीं। राजनेता क्या फैसला कर सकते हैं? यह बिहार की जनता ही तय करेगी कि कौन सीएम बनेगा और कौन नहीं, उन्हें आने तो दीजिए।' तेज के इस बयान की चर्चा सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से हो रही है और लोग कह रहे हैं कि तेज प्रताप इस फैसले से खुश नहीं है और अपनी भड़ास निकाल रहे हैं।
तेजस्वी यादव को कृष्ण कहते थे तेज प्रताप (Bihar Assembly Elections 2025)
लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव कभी तेजस्वी यादव को कृष्ण और खुद को अर्जुन कहा करते थे लेकिन आज कृष्ण-अर्जुन दोनों अलग-अलग हो चुके हैं। कुछ वक्त पहले जन शक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने कहा था कि ' जहां सम्मान नहीं, वहां रहना नहीं चाहिए, छोटे भाई होने के नाते उन्हें मर्यादा का पालन करना चाहिए, जैसे लक्ष्मण ने राम के मामले में किया था लेकिन वो जयचंद के बहकावे में आ रहे हैं।'
'तेजस्वी यादव हमारे सीएम चेहरे होंगे' (Bihar Assembly Elections 2025)
फिलहाल बिहार में सियासी पारा चरम पर है। पीसी में वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने गुरुवार को INDIA गठबंधन की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि 'राहुल गांधी और बाकी सभी के दिमाग में उनका नाम था...तेजस्वी यादव हमारे सीएम चेहरे होंगे।'
'हमारे पास एक अटूट जुनून है' (Bihar Assembly Elections 2025)
तो वहीं तेजस्वी यादव ने खुद को सीएम फेस घोषित किए जाने के बाद कहा कि 'तेजस्वी खुद बिहार सरकार नहीं चलेगा बाल्की पूरा बिहार मिलकर बिहार सरकार चलाने का काम करेगा। तेजस्वी सीएम बनेंगे तो साथ में सभी बिहार के लोग सीएम बनेंगे, हमारे पास विजन, कारण और ब्लूप्रिंट है। हमारे पास एक अटूट जुनून है। हमारे पास एक नई सोच है - जो सभी को एक साथ लाती है।'
बिहार के लोग बदलाव चाहते हैं: तेजस्वी यादव
' हमें एक नया बिहार बनाना है। अमित शाह और बीजेपी ने यह स्पष्ट नहीं किया कि एनडीए का सीएम चेहरा कौन होगा। उन्हें यह स्पष्ट करना चाहिए... बिहार के लोग बदलाव चाहते हैं और एक नया और विकसित बिहार बनाना चाहते हैं।'
Patna, Bihar: On Mahagathbandhan's CM face, National President of Jan Shakti Janata Dal, Tej Pratap Yadav says, "That decision is made by the people of Bihar, not the politicians. What can politicians decide? It is the people of Bihar who will decide" pic.twitter.com/DqntLD4H0N
— IANS (@ians_india) October 23, 2025












Click it and Unblock the Notifications