बिहार: पूर्णिया में फहराया गया पाकिस्तानी झंडा, जांच में जुटी पुलिस

बिहार के पूर्णिया जिले में पाकिस्तानी झंडा लहराने का मामला सामने आया है। हालांकि, सूचना पहुंची पुलिस ने झंडे को उतरवा दिया।

flag

देश आज अपना 74 गणतंत्र दिवस मना रहा है। इस मौके पर राष्ट्रीय झंडे को कई जगहों पर फहराया गया। लेकिन बिहार के पूर्णिया जिले के मधुबनी सिपाही टोला इलाके में पाकिस्तानी झंडे को फहराने का मामला सामने आया है। हालांकि जैसे ही स्थानीय लोगों को इसकी जानकारी मिली, उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचित किया। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने झंडे को नीचे उतरवाया।

इस संबंध में जानकारी देते हुए मधुबनी एसएचओ पवन चौधरी ने कहा कि पूर्णिया के मधुबनी सिपाही टोला इलाके में पाकिस्तानी झंडा फहराया गया। सूचना मिलने पर हम आरोपी के घर पहुंचे। झंडा हटा दिया गया है। मामले को लेकर एसडीओ पूर्णिया से चर्चा की गई है। कार्रवाई की जाएगी।

मधुबनी एसएचओ ने यह भी कहा कि जल्द ही मामले की जांच पूरी कर ली जाएगी। साथ ही मामले में शामिल अन्य लोगों से भी पूछताछ की जाएगी। उसके बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।

Recommended Video

      7th Pay Commission Latest News: DA Arrears के भुगतान पर सरकार ने क्या कहा | वनइंडिया हिंदी *Politics

      आपको बता दें कि यह कोई पहला मौका नहीं है, जब इस तरह का मामला देश में सामने आया है। इससे पहले भी देश के विभिन्न राज्यों में पाकिस्तानी झंडे को फहराने का मामला आ चुका है। हालांकि, लगभग सभी मामलों में कार्रवाई की गई थी।

      इधर, लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को संबोधित किया। इस दौरान वह राजस्थानी पगड़ी में नजर आए। अपने संबोधन के दौरान उन्होंने देश को आजाद कराने वाले स्वतंत्रता सेनानियों को याद किया। वहीं, अपनी सरकार के कई योजनाओं का भी जिक्र किया।

      ये भी पढ़ें- Bihar Video: बिहार के हैं पर बिहारी ना कहना....सोशल मीडिया पर वायरल हुआ बिहार के लड़के का वीडियो

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+