Video: Bageshwar Baba के दरबार में दिखीं भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह, भाजपा नेता भी रहे मौजूद

Akshara Singh Meets Dhirendra Shastri: बागेश्वर बाबा के दरबार में भोजपुरी अभिनेत्री अर्ज़ी लगाते हुए नज़र आई।

Bhojpuri Queen Akshara Singh Video With Baba Dhirendra Shastri News Update

Bhojpuri Actress Akshara Singh: बिहार की राजधानी पटना में धीरेंद्र शास्त्री का दरबार लगा हुआ है। सत्ता दल के नेता बागेश्वर बाब के खिलाफ हैं, तो वहीं भाजपा नेता समर्थन में हैं। इसके अलावा भोजुरी इंडस्ट्री के कलाकार भी दरबार हाज़िरी लगाते हुए नज़र आ रहे हैं।

धीरेंद्र शास्त्री के दरबार में भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह भी अर्जी लगाते हुए नज़र आई। उनका दरबार में गीत गुनगुनाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है। वहीं अक्षरा सिंह ने खुद भी इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।

भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि जिनको दुनिया सुनने के लिए बेताब है, उन्होंने मुझे सुन लिया, बहुत बड़ी बात है। बाबा के दरबार में अक्षरा सिंह ने बंद लिफ़ाफ़े में अपनी अर्ज़ी लगाई। वहीं धीरेंद्र शास्त्री ने अक्षरा सिंह के सारे मसले का जवाब भी दिया।

वीडियो के बारे में मिली जानकारी के मुताबिक अक्षरा सिंह के साथ उनके परिवार वाले भी मौजूद थे। वीडियो में भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की अभिनेत्री अक्षरा सिंह के अलावा भाजपा नेता राम कृपाल यादव भी बैठे हुए नज़र आ रहे हैं। बाबा के पटना में कार्यक्रम के बाद गया में भी दरबार लगने की भी बात सामने आ रही है।

धीरेंद्र शास्त्री पर तेज प्रताप यादव ने मंगलवार को निशाना साधते हुए कहा कि यह कौन बाबा है, इसे नहीं जानते। भाजपा के एजेंडे पर काम कर के देश को तोड़ने की सियासत की जा रही है। बिहार में कदम रखा और कर्नाटक में भाजपा को हरा दिया। जनता ने नफरत की सियासत को सबक दिया है।

Recommended Video

      Video: Bageshwar Baba के दरबार में दिखीं भोजपुरी अभिनेत्रा अक्षरा सिंह, भाजपा नेता भी रहे मौजूद

      ये भी पढ़ें: बाबा ने बिहार में कदम रखा और कर्नाटक में भाजपा को हरा दिया- तेज प्रताप यादव

      {document1}

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+