Video: बाबा ने बिहार में कदम रखा और कर्नाटक में भाजपा को हरा दिया- तेज प्रताप यादव
Tej Pratap Yadav ने एक बार फिर धीरेंद्र शास्त्री पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि किस बाबा की बात कर रहे हैं, किसी बाबा को नहीं जानता

Tej Pratap Yadav: बिहार में धीरेंद्र शास्त्री के कार्यक्रम में लोगों के बीमार होने के बाब दिव्य दरबार को स्थगित करने का मंच से ऐलान हुआ था। दरबार स्थागित करने के बाद रात में पर्चा निकालने का वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है। इसके बाद से लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया।
धीरेंद्र शास्त्री का वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने कहा कि बाबा अगर अपने भक्तों को मानते तो दो नज़रिये से नहीं देखते। दिव्य दरबार स्थगित करने के ऐलान के बाद देर रात वीआईपी लोगों के लिए पर्ची निकालते हैं। आम लोगों को लिए दरबार स्थगित रखते हैं।
Recommended Video
बाबा के इस रवैय्ये पता चलता है कि बाबा ढोंगी हैं, वह भाजपा के एजेंडों पर लोगों भड़का रहे हैं। इसी कड़ी में जब बिहार सरकार में मंत्री तेज प्रताप यादव से पूछा बाबा के बारे में मीडिया ने सवाल पूछा तो उन्होंने कहा कि कौन बाब, किसकी बात कर रहे हैं।
मंत्री तेज प्रताप यादव ने मीडिया से पूछा कि कौन हैं बाबा, बाबा कौन बाबा, किस बाबा के बारे में बात कर रहे हैं? असली बाबा देवराहा बाबा थे, उनके जैसे कोई बाबा नहीं हुए हैं। वह चार सौ साल ज़िंदा रहे थे। हम लोग देवराहा बाबा को मानते हैं, उन्हीं के आशीर्वाद से मेरा जन्म हुआ।
वहीं तेज प्रताप यादव ने कहा कि और कोई बाबा, आबा, टाबा को हम नहीं जानते हैं। उनके कार्यक्रम में कितना लोग बीमार पड़ रहे हैं। वह बाबा पूरे बिहारियों को गाली देने का काम किया है। पूरे बिहारी को बोलता है पागल है। तेज प्रताप यादव ने कहा कि बिहार में कृष्ण राज है। भगवान श्रीकृष्ण 16 कलाओं से पूर्ण थे, राम जी 14 ही कला में थे।
हनुमान जी भगवान श्रीकृष्ण के छतरी पर थे। तेजप्रताप यादव ने कहा कि बाबा के कार्यक्रम के ज़रिए यह देश को तोड़ने की सियासत की जा रही है। RSS, बजरंग दल जैसी सेना द्वारा गाली दिलवाने का काम किया जा रहा है।
भगवान को भी महाभारत में शिशुपाल ने गाली देने का काम किया था, आखिर में भगवान ने सुदर्शन चक्र चला दिया। जनता ने कर्नाटक में सुदर्शन चक्र चला ही दिया, भाजपा तीतर बीतर हो गई। बाबा आपका बिहार में आया वहां भाजपा को हरवा दिया।












Click it and Unblock the Notifications