Bihar News: सौरभ गांगुली और हरभजन सिंह के बाद अक्षरा सिंह बनी इस कंपनी की ब्रांड एम्बेसडर
Bhojpuri Cinema की अक्षरा सिंह पहली ऐसी अदाकारा बन चुकी हैं, जो भोजपुरी इंडस्ट्री के बाहर भी अपनी अलग पहचान बनाने में कामयाब हो रही हैं।

Bhojpuri Actress: प्रियंका चोपड़ा और दिलेर मेहंदी के बाद सिंगापुर के ड्रीम क्रूज पर अक्षरा सिंह ने धमाल मचा दिया। अक्षरा के ठुमकों पर इस क्रूज पर मौजूद लोगों के पैर भी थिरकने से रुक नहीं पाए। अक्षरा ने वहाँ एक से बढ़ कर एक भोजपुरी और हिंदी गानों पर अपने डांस मूव्स से सबों को झूमने पर मजबूर कर दिया। मौका था कैप्टन टीएमटी के कंपनी के डीलर्स मीट का, जहां अक्षरा सबों का दिल जीतने मे कामयाब रहीं। वहीं अक्षरा के लिए यह ट्रिप बेहद यादगार और फायदेमंद साबित हुए। क्या ? वो हम आपको बता रहे हैं।
अक्षरा सिंह भोजपुरी इंडस्ट्री की पहली आर्टिस्ट हैं, जिसे ड्रीम क्रूज पर आमंत्रित किया गया। कैप्टन टीएमटी कंपनी के डीलर्स मीट के दौरान ही कंपनी ने अक्षरा सिंह को अपना ब्रांड एम्बेसडर बना लिया है। आपको बता दें कि पहले इस ब्रांड के भारतीय क्रिकेट टीम के 2 दिग्गज सितारे सौरभ गांगुली और टर्मिनेटेर के नाम से मशहूर क्रिकेटर हरभजन सिंह एम्बेसडर रह चुके हैं। अब कैप्टन टीएमटी का ब्रांड एम्बेसडर अक्षरा सिंह को बनाया गया है। अक्षरा ने इस उपलब्धि से बिहार और भोजपुरी इंडस्ट्री का नाम रोशन किया है।
अक्षरा सिंह ने उमंग कैप्टन स्टील का आभार जताते हुए कहा कि पुरुष प्रधान समाज में एक लड़की का आगे बढ़ना आसान नहीं होता है। ताकत और जुनून के साथ आगे बढ़ने में आप लोगों का सपोर्ट मिला है, इसके लिए मैं सबका का दिल से शुक्रिया अदा करती हूं। उन्हों ने कहा कि उमंग कैप्टन स्टील परिवार से जुड़ कर कृतज्ञ महसूस कर रही हूं। यह मेरे लिए सौभाग्य की बात है। वहीं, इस कंपनी के प्रतिनिधि ने भी अक्षरा की तारीफ की और कहा कि अक्षरा सिंह अब हमारे परिवार का हिस्सा हैं। सौरव गांगुली और हरभजन सिंह की तरह हमारे ब्रांड को आगे बढ़ाने में मदद करेंगी। कंपनी ने जिस तरह सौरव और हरभजन को सम्मान दिया, उसी तरह अक्षरा सिंह को भी सम्मान मिलेगा।
अक्षरा सिंह भोजपुरी इंडस्ट्री की पहली अदाकार बन चुकी हैं, जो भोजपुरी से निकल कर दुनिया भर में अपनी एक अलग पहचान बना रही है। अक्षरा सिंह की फिल्म से लेकर अलबम और स्टेज शोज से लेकर सोशल मीडिया तक करोड़ों में फैन फॉलाइंग है। उनकी गायकी और अभिनय के चाहने वाले काफी हैं। अक्षरा सिंह की लगातार निखरती प्रतिभा और मेहनत से अब उनकी डिमांड कारपोरेट जगत में भी बढ़ती जा रही है।
ये भी पढ़ें: Indian Football Team में बिहार की बेटी खुशी ने बनाई जगह, काफ़ी संघर्ष भरा रहा है सफ़र












Click it and Unblock the Notifications