Indian Football Team में बिहार की बेटी खुशी ने बनाई जगह, काफ़ी संघर्ष भरा रहा है सफ़र
Football Team में बिहार के सीवान जिला की रहने वाली खुशी के सेलेक्शन पर गांव में खुशी का माहौला है। उन्होंने कहा कि खुशी ने ना सिर्फ़ जिला बल्कि पूरे प्रदेश को गौरवान्वित किया है।

Siwan Player: बिहार के सीवान जिला की रहने वाली खुशी कुमारी ने अपनी लगन और मेहनत भारतीय फूटबॉल टीम में जगह बनाई है। खुशी कुमारी की कामयाबी से सिर्फ़ सीवान जिला ही नहीं बल्कि पूरा बिहार फख्र महसूस कर रहा है। खुशी सीवान में बिहार एकलव्य सेंटर में बतौर गोलकीपर फूटबॉल खेलती है। अब उनका सेलेक्शन अंडर-17 भारतीय राष्ट्रीय फुटबॉल टीम में हुआ है। ढाका (बांग्लादेश की राजधानी) में सैफ अंडर-17 महिला फुटबॉल चैंपियनशिप 2023 का आयोजन किया जा रहा है। 29 मार्च तक चलने वाले फुटबॉल चैंपियनशिप में कई देशों की टीम ने हिस्सा लिया है।
चैंपियनशिप में भारतीय टीम में सीवान (बिहार) की बेटी खुशी कुमारी अपने हुनर का परचम लहराती हुई नज़र आएंगी। गौरतलब है कि खुशी कुमारी को बतौर गोलकीपर टीम में जगह मिली है। खुशी के परिवार की बात की जाए तो सीवान जिले के गुठनी बाजार में उनका परिवार रहता है। ख़ुशी की मां घरेलु महिला और पिता खेती और मजदूरी का करते हैं। सीताराम राम और प्रभावती देवी की बेटी खुशी ने काफी मुश्किलों में वक्त गुज़ारते हुए भारतीय टीम में अपनी जगह बनाई है। परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने की वजह से खुशी कुमारी सीमित संसाधनों के सहारे ही तैयारी की।
खुशी कुमारी पहले बिहार टीम में अपनी जगह बनाई और अब भारतीय टीम में हुनर का लोहा मनवाती हुई नज़र आएंगी। दूसरे खिलाड़ियों के लिए भी खुशी कुमारी प्रेरणा स्रोत बन चुकीं हैं। इंटरमीडिएट की छात्रा ख़ुशी कुमारी राजेंद्र कुष्ट सेवा आश्रम बालिका उच्च विद्यालय मैरवा से तालीम हासिल कर रही है। खुशी की शुरुआती पढ़ाई गुठनी से हुई है। सैयद इम्तियाज हुसैन (सचिव, बिहार फुटबॉल एसोसिएशन) ने कहा कि भारत की तरफ से खुशी कुमारी बतौर गोलकीपर खेलेगी।
बिहार के खेल मंत्री जितेंद्र कुमार राय ने खुशी का भारतीय टीम में सेलेक्शन होने पर शुभकामनाएं दी हैं। रवींद्रन शंकरन (महानिदेशक, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण) ने भी खुशी को बधाई देते हुए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि खुशी पहले ही बिहार टीम में खेलकर हुनर का परचम लहरा चुकी है। अब वह भारतीय टीम का हिस्सा है, वहां भी वह अपना जलवा बिखेरेगी। यह बहुत ही खुशी की बात है कि भारतीय टीम में बिहार की बेटी ने जगह बनाई है। प्रभावती देवी (ख़ुशी कुमारी की मां) ने कहा कि बेटी का सेलेक्शन की खबर सुनकर काफी खुशी हुई। बेटा-बेटी में कोई फर्क नहीं है। उन्होंने कहा कि बेटी और आगे जाए, कामयाब होकर देश का नाम रोशन करे।
ये भी पढ़ें: Online Game खेलते हुए युवक से हुई दोस्ती, 3 महीने बाद लड़की ने कर दिया कांड, पुलिस भी पड़ी सुस्त












Click it and Unblock the Notifications