चलती ट्रेन से कुछ यूं छीना गेट पर बैठे यात्री का मोबाइल, लूट का Video देख हैरत में पड़ जाएंगे आप
चलती ट्रेन से कुछ यूं छीना गेट पर बैठे यात्री का मोबाइल, लूट का Video देख हैरत में पड़ जाएंगे आप
बेगूसराय, 10 जून: मोबाइल फोन लूट का एक हैरतअंगेज वीडियो बिहार के बेगूसराय जिले से सामने आया है। इस वीडियो को देखकर आप भी हैरत में पड़ जाएंगे। दरअसल, सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें एक शख्स चलती ट्रेन के गेट पर बैठे एक यात्री का मोबाइल फोन झपट्टा मारकर छीन लेता है। यह सब कुछ इतनी तेजी से हुआ कि एक पल तो कुछ समझ ही नहीं आया।
Recommended Video

जिस यात्री का मोबाइल फोन छीना जा चुका होता है, वो भी भौंचक्का रह जाता है। उसे भी कुछ सेकेंड तक यह समझ नहीं आता कि हुआ क्या है। जब वह अपना इयरफोन हटाकर कहता है, 'मोबाइल ले गया', तब जाकर पूरा माजरा समझ में आता है। तो वहीं, इस लूट की घटना किसी शख्स ने अपने मोबाइल फोन कैमरे में कैद कर ली, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। बता दें कि पहली नजर में यह पता लगाना मुश्किल है कि फोन कब छीना गया।
जब तक आप वीडियो को स्लो-मोशन में नहीं देखेंगे, आपको शायद यह पता नहीं चलेगा कि हुआ क्या है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह पटना और बेगूसराय को जोड़ने वाले रेल पुल राजेंद्र सेतु की है। यहां पर लुटेरे ट्रेन के गेट पर बैठे यात्रियों को अपना शिकार बना लेते हैं। ऐसा बताया जा रहा है कि कटिहार से पटना जाने वाली इंटर सिटी एक्सप्रेस के गेट पर कटिहार निवासी समीर कुमार अपने एक दोस्त के साथ बैठा हुआ था।
तभी अचानक पुल की रेलिंग से लटका एक शख्स देखते ही देखते समीर कुमार के हाथ से उसका मोबाइल फोन छीन लेता है। समीर कुमार को यह महसूस करने में एक पल लगा कि अचानक क्या हुआ और वह दूसरों की तरह बिल्कुल हैरान रह गया। वीडियो में आप देखेंगे कि एक अज्ञात शख्स पुल से लटका हुआ दिखाया गया है। इस घटना का सोशल मीडिया वीडियो भी वायरल हुआ जो 33 सेकंड का है। जब तक आप यह वीडियो नहीं देखेंगे, आपके लिए इस पर विश्वास करना मुश्किल होगा।












Click it and Unblock the Notifications