Begusarai News: प्रेमिका को भगा ले गया प्रेमी, लड़का के परिवार वाले को भुगतना पड़ा हर्जाना

Begusarai News: लड़की के बारे में पता नहीं चलने पर युवती के परिजन आक्रोशित हो गए और लड़का के घर पर धावा बोलते हुए मारपीट और तोड़फोड़ की। आक्रोशित परिजनों के हमले में लड़का के घर के आलावा पड़ोसियों के घर को भी नुकसान पहुं

Begusarai News: बिहार के बेगूसराय जिले से प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया है, जहां प्रेमिका को भगा ले जाने पर प्रेमी के घर पर तोड़फोड़ की गई और लड़का पक्ष के चार लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। आइए पूरा मामला विस्तार से जानते हैं। दरअसल प्रेम प्रसंग मामले में लड़का और लड़की फरार हो गए। जिसके बाद दोनों के परिजनों ने आपस में मारपीट की और गुरुवार के दिन हाईवे जाम कर दिया। बेगूसराय के अंग्रेज़ी ढाला के पास एनएच 31 जाम कर दोनों को परिजनों ने जमकर बवाल काटा। पुलिस को जब मामले की जानकारी हुई तो मौके पर पहुंच कर दोनों पक्ष के लोगों को शांत करने की कोशिश की गई। इस दौरान घंटों तक एनएच-31 जाम रहा।

18 अक्टूबर को फरार हुआ प्रेमी जोड़ा

18 अक्टूबर को फरार हुआ प्रेमी जोड़ा

ग्रामीणों ने बताया कि 18 अक्टूबर को प्रेम प्रसंग मामले में केशावे (वार्ड नंबर 5) के रहने वाला युवक बलराम कुमार एक लड़की को लेकर फरार हो गया। दास टोला निवासी अशोक महतो का बेटा पास के गांव की रहने वाली लड़की लेकर फरार तो हो गया, लेकिन गांव में तनाव बढ़ गया। रिफाइनरी सहायक थाना पुलिस को लड़की के परिजनों ने मामले की जानकारी दी। परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू की। पूछताछ के लिए लड़का पक्ष के 4 लोगों हिरासत में लिया लेकिन फरार लड़का और लड़ी की जानकारी नहीं मिली।

लड़की के परिजनों ने की तोड़फोड़

लड़की के परिजनों ने की तोड़फोड़

लड़की के बारे में पता नहीं चलने पर युवती के परिजन आक्रोशित हो गए और लड़का के घर पर धावा बोलते हुए मारपीट और तोड़फोड़ की। आक्रोशित परिजनों के हमले में लड़का के घर के आलावा पड़ोसियों के घर को भी नुकसान पहुंचा। वहीं लड़की पक्ष के तरफ से की गई मारपीट के खिलाफ लड़का पक्ष के लोगों ने जाल-माल के सुरक्षा की मांग की। इसके साथ ही तोड़फोड़ में हुए नुकसान का मुआवाज़ा देने की मांग की। इसके साथ ही लड़का पक्ष हिरासत में लिए गए चोर लोगों को भी रिहा करने की मांग की।

लड़का पक्ष ने भी किया हंगामा

लड़का पक्ष ने भी किया हंगामा

लड़का पक्ष के परिजनों का आरोप है कि लड़की के परिजनों ने तोड़फोड़ कर महिलाओं के साथ मारपीट की। इसके साथ ही घर में रखे सोने के जेवरात भी लूट कर ले गए। लड़की पक्ष के हंगामा के बाद लड़का पक्ष ने एनएच 31 (अंग्रेजी ढाला) के पास लगाकर हंगामा शुरु कर दिया। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची काफी घंटे तक ड्रामा चलता रहा है फिर पुलिस ने जैसे-तैसे मामले को शांत करवाया।

ये भी पढ़ें : Jamui News: 'दोस्तों को वीडियो कॉल कर निजी पलों को दिखाता था, पति के दोस्त करते थे गंदी बातें'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+