Jamui News: 'दोस्तों को वीडियो कॉल कर निजी पलों को दिखाता था, पति के दोस्त करते थे गंदी बातें'

Jamui News:महिला ने बताया कि उसके ससुराल वालो की प्रताड़ना से तंग आकर मायके के लोग अपने पास ले आए। इस पूरे मामले में तीन बार पंचायत हुई तो पति साथ ले गया लेकिन फिर भी उसकी आदत नहीं बदली। ससुराल में आए दिन प्रताड़ित...

Jamui News: बिहार के जमुई जिले से पति-पत्नी के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। पत्नी ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाये हैं। पीड़ित महिला का आरोप है कि उसका पति निजी पलों को वीडियो कॉल कर अपने दोस्तों को दिखाता था और जबरन पीड़िता से बात भी करवाता था और वह लोग गंदी बातें करते थे। पीड़िता ने कहा कि उसका पति नशा करके जुल्म भी करता था। इतना ही नहीं महिला ने अपने जेठ पर जबरन संबंध बनाने का आरोप लगाया है। पीड़ित महिला जब इंसाफ के लिए थाने पहुंची तो वहां भी उसे मायूसी हाथ लगी। पीड़िता का आरोप है कि वह अपनी शिकायत लेकर थाने पहुंची तो पुलिस वालों ने कहा कि डेढ़ लाख रुपये दे रहा है, उसे लेकर मामला खत्म कर लो। महिला ने अब इंसाफ के लिए जमुई पुलिस अधीक्षक के दफ्तर में लिखित आवेदन देकर इंसाफ की गुहार लगाई है।

महिला ने पति पर लगाए गंभीर आरोप

महिला ने पति पर लगाए गंभीर आरोप

मानवता को शर्मसार करने वाला यह पूरा मामला जमुई के सिकंदरा थाना क्षेत्र का है। जहां महिला इंसाफ पाने के लिए भटक रही है। महिला ने स्थानीय थाना में शिकायत की लेकिन वहां भी उसे मायूसी ही हाथ लगी। इसके बाद वह अपनी शिकायत लेकर एसपी के पास पहुंची, हालांकि उसकी मुलाक़ात एसपी से नहीं हो सकी। फिर पीड़िता ने पुलिस मुख्यालय में आवेदन देकर कर इंसाफ़ की गुहार लगाई है। डीएसपी अभिषेक कुमार सिंह को महिला ने लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है।

2019 में हुई थी महिला की शादी

2019 में हुई थी महिला की शादी

गौतम चौधरी (चकाई थाना क्षेत्र) से महिला की शादी 2019 में हुई थी। 20 वर्षीय महिला की एक बच्ची भी है जो दो साल की है। महिला की मानें तो उसके ससुराल वाले दहेज़ के लिए प्रताड़ित करते थे। बाइक की मांग की तो पीड़िता ने अपनी मां से बात बताई जिसके बाद बाइक भी खरीद कर दिया। इसके बाद भी उन लोगों की प्रताड़ना कम नहीं हुई अब चैन और अंगूठी की मांग कर प्रताड़ित कर रहे हैं।

जेठ भी करता है ज़बरदस्ती- पीड़िता

जेठ भी करता है ज़बरदस्ती- पीड़िता

महिला का आरोप है कि उसका पति नशे की गोली खाकर उसके साथ मारपीट करता है। जबरदस्ती संबंध बनाने के लिए मजबूर कर निजी पलों को अपने वीडियो कॉल कर दोस्तों को दिखाता था। इसके अलावा वीडियो बनाकर भी अपने दोस्तों को दिखाता था। इतना ही नहीं महिला का आरोप है कि उसका जेठ जबरदस्ती उसे अपने कमरे में ले जाकर जबरन संबंध बनाता था। पति भी हमेशा मारपीट करता है।

'तीन बार हुई पंचायत लेकिन नहीं सुधरा पति'

'तीन बार हुई पंचायत लेकिन नहीं सुधरा पति'

महिला ने बताया कि उसके ससुराल वालो की प्रताड़ना से तंग आकर मायके के लोग अपने पास ले आए। इस पूरे मामले में तीन बार पंचायत हुई तो पति साथ ले गया लेकिन फिर भी उसकी आदत नहीं बदली। ससुराल में आए दिन प्रताड़ित किया जा रहा है। इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए मुख्यालय डीएसपी ने कहा कि दहेज प्रताड़ना और घरेलू हिंसा के आरोप का आवेदन मिला है। महिला द्वारा लगाए गए आरोपी सही पाए जाने पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें: Bihar Viral Video: नर्स ने किया कमरा बंद और युवक की कर दी पिटाई, डॉक्टर ने पूछा क्यों ?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+