सोनम-मुस्कान से आगे बिहार की गूंजा! शादी के 45 दिन बाद दुल्हन ने कराई पति की हत्या, कैसे फूफा के इश्क में गिरी

Aurangabad Bride Gunja Singh Case: बिहार के औरंगाबाद में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जो मेघालय के राजा रघुवंशी और इंदौर के सोनम रघुवंशी हत्याकांड को भी पीछे छोड़ता है। यहां 27 साल की दुल्हन गूंजा सिंह ने शादी के महज 45 दिन बाद अपने पति प्रियांशु उर्फ छोटू की हत्या अपने प्रेमी फूफा जीवन सिंह के साथ मिलकर करवा दी।

इस चौंकाने वाली साजिश का खुलासा औरंगाबाद पुलिस ने किया, जिसने गूंजा समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला बिहार में पत्नियों द्वारा प्रेमियों के साथ मिलकर पतियों की हत्या के बढ़ते मामलों की कड़ी में एक और दुखद अध्याय जोड़ता है। आइए जानते हैं कैसे फूफा के प्यार में गिरी गूंजा? क्या है पूरा मामला?

Bihar bride kills husband

क्या है पूरा मामला?

24 जून 2025 की रात नबीनगर थाना क्षेत्र के लेंबोखाप मोड़ के पास प्रियांशु उर्फ छोटू (27) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। औरंगाबाद के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अंबरीष राहुल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि हत्या की मास्टरमाइंड प्रियांशु की पत्नी गूंजा सिंह थी, जिसका अपने सगे फूफा जीवन सिंह (60) के साथ 15 साल से प्रेम संबंध था। शादी के बाद प्रियांशु उनके रिश्ते में रोड़ा बन गया था। इसलिए गूंजा और जीवन ने भाड़े के शूटरों जयशंकर चौबे और मुकेश शर्मा को हायर कर प्रियांशु की हत्या की साजिश रची।

घटना के दिन प्रियांशु वाराणसी के चंदौली से ट्रेन से अपने गांव बड़वान लौट रहा था। गूंजा ने अपने पति की लोकेशन शूटरों को दी, जिसके बाद लेंबोखाप मोड़ पर शूटरों ने उसकी बाइक रोकी और चार गोलियां मारकर उसकी हत्या कर दी। अस्पताल ले जाने के दौरान प्रियांशु की मौत हो गई।

पुलिस ने कैसे किया खुलासा?

एसपी अम्बरीष राहुल के नेतृत्व में गठित विशेष जांच दल (SIT) ने सीसीटीवी फुटेज, कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR), और खुफिया जानकारी के आधार पर जांच शुरू की। प्रियांशु के मोबाइल से पता चला कि वह हत्या से पहले गूंजा से लगातार संपर्क में था। गूंजा की कॉल डिटेल में एक नंबर मिला, जिससे उसकी 50 से ज्यादा बार बात हुई थी। पूछताछ में गूंजा ने फोन देने में आनाकानी की, जिससे शक गहराया। हिरासत में लेने के बाद गूंजा ने हत्या की साजिश कबूल की। पुलिस ने जयशंकर चौबे और मुकेश शर्मा को भी गिरफ्तार कर लिया, जबकि जीवन सिंह फरार है। पुलिस ने उसके खिलाफ छापेमारी तेज कर दी है।

गूंजा की जुबानी: फूफा के प्यार में हत्या की साजिश

गूंजा ने पुलिस को बताया, 'मैं बचपन से फूफा के घर रहती थी और वहीं पढ़ाई की। इस दौरान हम करीब आए और प्यार हो गया। मुझे पता था कि उनकी उम्र मुझसे दोगुनी है, लेकिन प्यार में उम्र नहीं देखी जाती।' उसने बताया कि अप्रैल में उसकी बुआ ने उन्हें एक साथ देख लिया, जिसके बाद परिवार में बात फैल गई। पिता ने उसकी शादी तय कर दी, और 21 मई 2025 को उसकी शादी प्रियांशु से हो गई।

गूंजा ने कहा, 'मैं इस शादी से खुश नहीं थी। शादी के मंडप में ही मैंने तय कर लिया था कि प्रियांशु को रास्ते से हटाना है। फूफा ने झारखंड से दो शूटरों को हायर किया। मैं प्रियांशु की लोकेशन शूटरों को देती रही।' उसने यह भी बताया कि जीवन ने पहले उसकी दो शादियां तुड़वाने में मदद की थी, लेकिन इस बार वह भागने को तैयार नहीं था।

प्रियांशु एक बड़े जमींदार परिवार से था और उसके पास 50-60 बीघा जमीन थी। दूसरी ओर, जीवन सिंह डाल्टनगंज में एक बड़ा बस कारोबारी है। गूंजा और जीवन का रिश्ता लंबे समय से चला आ रहा था, जिसे परिवार ने अनदेखा किया। इस साजिश में जीवन ने शूटरों को मोबाइल सिम कार्ड उपलब्ध कराया और हत्या की योजना को अंजाम दिया।

Sonam Raghuvanshi, Muskan Rastogi: क्या है सोनम रघुवंशी और मुस्कान कांड?

  • मेघालय (राजा रघुवंशी हत्याकांड): सोनम रघुवंशी ने शादी के 12 दिन बाद हनीमून पर मेघालय के शिलांग में प्रेमी राजा के साथ मिलकर भाड़े के हत्यारों आकाश राजपूत, विशाल चौहान और आनंद कुर्मी से पति की हत्या करवा दी। उसके बाद शव को खाई में फेंका गया था। 2 जून को राजा का शव मिला। 17 दिन से गायय सोनम एक दिन पहले 9 जून को गाजीपुर में मिली थी। इसके बाद ही हत्याकांड का खुलासा हुआ।

  • मेरठ (मुस्कान रस्तोगी): मुस्कान ने प्रेमी साहिल शुक्ला के साथ मिलकर पति सौरभ राजपूत की हत्या की। शव को सीमेंट से भरे ड्रम में छिपाया गया।

    ये भी पढ़ें- Sonam Raghuvanshi के बैग से मिले 2 मंगलसूत्र, राज और राजा में से किससे की बाद में शादी?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+