Sonam Raghuvanshi के बैग से मिले 2 मंगलसूत्र, राज और राजा में से किससे की बाद में शादी?
Sonam Raghuvanshi: इंदौर के कारोबारी राजा रघुवंशी हत्याकांड में अरेस्ट आरोपी पत्नी सोनम रघुवंशी के खिलाफ एक अहम सुराग पुलिस ने बरामद कर लिया है। इस बैग में से पुलिस को दो मंगलसूत्र मिले हैं जबकि राजा के परिवार ने पुष्टि की है कि उनकी तरफ से सोनम को एक ही मंगलसूत्र उपहार में मिला था। इसके बाद से सवाल उठ रहे हैं कि क्या यह दूसरा मंगलसूत्र सोनम का ही है और क्या यह उसे राज ने दिया था।
यह भी सवाल उठ रहे हैं कि क्या सोनम दोहरी जिंदगी जी रही थी और उसने पहले से ही शादी कर ली थी या शिलांग से लौटकर आने के बाद राज से शादी की थी।

सोनम और राज के रिश्ते में छुपे हैं कितने राज़?
सोनम रघुवंशी के खिलाफ अब तक मेघालय पुलिस ने काफी सबूत जमा कर लिए हैं। राजा के शव से जो सोने की चेन, अंगूठी गायब हुई थी वह भी बैग में मिल गई है जिसकी पहचान परिवार ने की है। दो मंगलसूत्र मिलने के बाद से कई सवाल खड़े हो गए हैं। पहला सवाल है कि सोनम को यह दूसरा मंगलसूत्र किसने दिया था? पुलिस अब इसके अलावा भी कई और सवालों के जवाब तलाश रही है।
यह भी पढ़ें: Raja Raghuvanshi Case: सोनम-राज पर ड्रग्स लेने का आरोप, रघुवंशी परिवार ने की थर्ड डिग्री देने की मांग
Sonam Raghuvanshi को देने होंगे इन 5 सवालों के जवाब
-सोनम रघुवंशी को वह दूसरा मंगलसूत्र किसने दिया था? क्या उसने राजा से पहले ही राज से भी शादी कर ली थी। हालांकि, सोनम ने पूछताछ में बताया था कि वह मांगलिक थी और उसका प्लान विधवा होने के बाद राज से शादी करने का था, ताकि उसे कोई परेशानी न हो और परिवार भी मान जाए।
- अगर सोनम ने राज से ही शादी की थी तो यह शादी कब और कैसे हुई थी? क्या उसने यह शादी शिलांग में राजा की हत्या करने के बाद की थी और शादी कहां किन परिस्थितियों में हुई और कौन इसका गवाह बना था?
- एक संभावना यह भी है कि सोनम और राज का प्लान राजा के अंतिम संस्कार के कुछ दिनों बाद करने का था और इसलिए पहले से मंगलसूत्र खरीदकर रख लिया था।
- पुलिस सोनम और राज से यह भी जानने की कोशिश करेगी कि उन्होंने गहनों वाला बैग जेम्स सिलोम के घर पर ही क्यों रखवाया? क्या सिलोम और फ्लैट मालिक लोकेंद्र तोमर को इनके प्लान की जानकारी थी।
- राजा के परिवार ने 16-17 लाख के गहने विवाह में देने की बात की है। अब पुलिस यह जानने की कोशिश करेगी कि बाकी गहने सोनम के परिवार के पास हैं या उन्हें भी वह अपने साथ लेकर शिलांग गई थी।
यह भी पढ़ें: Raja Raghuvanshi Case: 2 मंगलसूत्र लेकर हनीमून पर गई थी सोनम, क्या राजा से पहले राज से भी कर ली थी शादी?












Click it and Unblock the Notifications