Bihar: दलित अफसर की हत्या करने वाले शख्स की रिहाई पर भड़के ओवैसी, नीतीश कुमार पर साधा निशाना
Asaduddin Owaisi on Nitish Kumar: असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि नीतीश कुमार भी बीजेपी की राह पर चल रहे हैं। वे दलित अफसर के हत्यारों को छोड़ दिए।

Asaduddin Owaisi on Nitish Kumar: एआईएमआईएम पार्टी प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने दलित अफसर की हत्या करने वाले शख्स की रिहाई को लेकर हैदराबाद में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार पूरे देश में विपक्षी एकता के नाम पर घुम रहे हैं। वे खुद को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बता रहे हैं।
उन्होंने हमला करते हुए कहा कि नीतीश कुमार भी बीजेपी की राह पर चल रही है। उन्होंने भी बिलकिस बानो की तरह दलित अधिकारी की हत्या करने वाले व्यक्ति को छोड़ दिया। कहा कि नीतीश कुमार 2024 में दलित समुदाय को बोलेंगे कि उन्होंने एक दलित अफसर की हत्या करने वाले व्यक्ति को छोड़ दिया।
बता दें कि आनंद मोहन की रिहाई के बाद उनके समर्थक जश्न मना रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ पीड़ित परिवार इसे देश के खिलाफ नाइंसाफी बता रहा है। इसको लेकर पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन के खिलाफ जनहित याचिका दायर की गई है।
Recommended Video

याचिकाकर्ता अलका वर्मा ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि ये फैसला जनहित में नहीं है। मनमानी कार्रवाई करते हुए सरकार ने अनुचित संशोधन किया है। वहीं बाहुबली नेता आनंद मोहन की रिहाई पर DM जी कृष्णैया की बेटी ने एतराज जताया है।
बिहार के बाहुबली नेता की रिहाई पर प्रदेश का सियासी पारा चढ़ चुका है। उनके जेल से रिहा होने के बाद विपक्ष हमलावर है। आनंद मोहन की रिहाई के बाद यह सवाल उठने लगे हैं कि क्या महागठबंधन की सरकार ने अपनी सियासी पैठ मजबूत करने के लिए नियम में बदलाव क्या है?
यह भी पढ़ें- Naroda Massacre: 'अपील भी तुम, दलील भी तुम, गवाह भी तुम, वकील भी तुम', फैसले के बाद ओवैसी का तंज












Click it and Unblock the Notifications