Naroda Massacre: 'अपील भी तुम, दलील भी तुम, गवाह भी तुम, वकील भी तुम', फैसले के बाद ओवैसी का तंज

AIMIM chief Asaduddin Owaisi ने नरोदा केस को लेकर राहत इंदौरी की एक कविता शेयर की। इसके जरिए उन्होंने बीजेपी पर तंज कसा है।

Asaduddin Owaisi

नरोदा गाम नरसंहार केस में अहमदाबाद की विशेष अदालत ने सभी आरोपियों को बरी कर दिया। बीजेपी ने जहां इस फैसले का स्वागत किया, तो वहीं विपक्षी दल ने उस पर जमकर हमला बोला। अब मामले में AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी की प्रतिक्रिया सामने आई है।

दरअसल तनुश्री पांडेय नाम की यूजर ने इस ट्वीट कर लिखा कि नरोदा नरसंहार मामले में सभी आरोपियों को बरी कर दिया गया है। इस घटना में 11 मुसलमानों की मौत हुई। ओवैसी ने उसको रिट्वीट करते हुए राहत इंदौरी की एक कविता लिखी, जो कुछ इस तरह है-

जिधर से गुज़रो धुआं बिच्छा दो, जहां भी पहुंचो धमाल कर दो।
तुम्हें सियासत ने हक दिया है,
हरी जमीनों को लाल कर दो।
अपील भी तुम, दलील भी तुम, गवाह भी तुम, वकील भी तुम।
जिसे भी चाहो हराम कह दो,
जिसे भी चाहो हलाल कर दो।

ओवैसी ने इस ट्वीट में किसी का नाम तो नहीं लिया, लेकिन उनका सीधा हमला मोदी सरकार और बीजेपी पर था। जिस वक्त ये कांड हुआ था, उस वक्त गुजरात में बीजेपी की सरकार थी। तब मुख्यमंत्री की कुर्सी नरेंद्र मोदी के पास थी।

क्या है पूरा मामला?
दरअसल फरवरी 2002 को गोधरा कांड के बाद हिंदू संगठनों ने बंद का आह्वान किया था। जिसके तहत जगह-जगह प्रदर्शन हो रहे थे। कुछ प्रदर्शनकारी दुकानों को बंद करवा रहे थे, तभी उनपर नरोदा में पथराव कर दिया गया।

कुछ ही देर में नरोदा में हालात बिगड़ गए और वहां पर हिंसा भड़क गई। उपद्रवियों ने कई मुस्लिमों के घरों को आग के हवाले कर दिया। जिसमें 11 लोगों की मौत हुई। इस केस की जांच सुप्रीम कोर्ट की ओर से गठित एसआईटी को सौंपी गई थी।

86 लोगों के खिलाफ आरोप पत्र
जांच दल ने इस मामले में 86 लोगों के खिलाफ चार्जशीट दायर की थी। जिसमें उस वक्त मंत्री रहीं माया कोडनानी और बजरंग दल के बड़े नेता बाबू बजरंगी का भी नाम था। हालांकि अब कोर्ट ने सभी को बरी कर दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+