Bihar Politics: शराबबंदी के पक्ष में सभी राजनीतिक दल, घर-घर जाकर सर्वे करवाना पैसे की बर्बादी- सुशील मोदी

Bihar Politics: बिहार में नीतीश सरकार के शराबबंदी वाले फ़ैसले पर सियासी पारा चढ़ा हुआ है। वहीं भाजपा नेता लगातार प्रदेश सरकार पर निशाना साध रहे हैं। इसी क्रम में राज्यसभा सांसद सुशील मोदी ने भी बिहार सरकार पर निशाना साधा है।

बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री, राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने कहा है, राज्य में सभी राजनीतिक दल शराबबंदी के पक्ष में हैं, तब फिर एक बार शराबबंदी पर घर-घर जाकर सर्वेक्षण करना पैसे की बर्बादी है। अगर सर्वेक्षण कराना ही था तो जातीय गणना के सर्वेक्षण में ही शराबबंदी से जुड़े प्रश्नों को शामिल किया जा सकता था।

All parties are in favor of liquor ban, door to door survey is a waste of money- Sushil Modi Bihar

सुशील कुमार मोदी ने कहा कि भाजपा ने हमेशा शराबबंदी का समर्थन किया है परंतु इसके क्रियान्वयन में सरकार पूर्णतया विफल है। खुले आम शराब बिक रही है। होम डिलीवरी हो रही है। थानों और प्रशासन की अवैध कमाई का जरिया शराबबंदी बन चुका है।

उन्होंने ने कहा कि शराबबंदी के बावजूद गांव-गांव अवैध शराब का निर्माण चल रहा है। अन्य राज्यों से अवैध शराब के व्यापार को सरकार रोक नहीं पाई है। अन्यथा 2 करोड़ 16 लाख लीटर शराब जिसमें 75 लाख लीटर देसी शराब अभी तक जप्त की जा चुकी है, सरकार बताये ये कहाँ से आई है?

सुशीस मोदी ने कहा कि 6 लाख 27 हजार लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं जिसमें 80% जमानत पर हैं। परंतु मात्र 1,522 लोगों को ही सजा हो पाई है जो कुल गिरफ्तारी का 0.0002% है। उन्होंने ने कहा कि सर्वेक्षण में कौन कहेगा कि शराबबंदी गलत है फिर इस पर अरबों खर्च करने का क्या औचित्य है?

बिहार को प्रतिवर्ष शराबबंदी से 10 हजार करोड़ का नुकसान हो रहा है। अभी तक सरकार इसकी क्षतिपूर्ति का विकल्प खोज नहीं पाई है। आपको बता दें कि इससे पहले भी सुशील कुमार मोदी ने बिहार में शिक्षक नियुक्ती को लेकर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+