बिहार में बोले केंद्रीय मंत्री अश्वनी चौबे- 2024 में सभी 'फिरंगियों' के भेज देंगे बांग्लादेश
बिहार में केंद्रीय मंत्री व दिग्गज बीजेपी नेता अश्विनी चौबे ने रविवार को जेडीएस और सीएम नीतीश पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि अगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा का साथ धोखा करने वाले को जनता जवाब देगी।

Ashwani Choubey in Bihar: केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे रविवार को बिहार में सीएम जेडीयू नेता पर काफी हमलावर दिखे। उन्होंने जेडीयू नाम लिए बिना कहा कि बिहार की 40 लोकसभा सीटों पर बार 'फिरंगी' की कहीकत सामने आएगी। केंद्रीय मंत्री ने कहा ने सीएम नीतीश और उनकी बार्टी कनाम लिए बिना कहा कि हम आपको 2024 में बांग्लादेश भेज देंगे।
बिहार बीजेपी अध्यक्ष सम्राट चौधरी के नीतीश कुमार के बारे में 'मिट्टी में मिला देंगे' वाले बयान पर घमासान छिड़ा है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को कहा कि अगर बिहार बीजेपी अध्यक्ष ऐसा कह रहे हैं तो करना चाहिए, मदद होगी हम करने को तैयार हैं।
रविवार को बिहार (Bihar) की राजधानी पटना में एक कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे शामिल हुए। इस दौरान एक सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, 'याद है 2014 में नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) ने कहा था कि वह भाजपा से हाथ मिलाने के बजाय मिट्टी में समा जाना पसंद करेंगे। चौधरी ने कहा कि अब नीतीश कुमार का राजनीतिक करियर समाप्त होने का समय आ गया है।
यह भी पढ़ें- Karnataka Elections: पीएम मोदी की 29 अप्रैल को रैली, Power-Packed कैंपेन की BJP ने कर ली फुल तैयारी
अपनी पार्टी भाजपा को लेकर उन्होंने काह कि बीजेपी कभी भी इस तरह से यू-टर्न नहीं लेती। जबकि सीएम नीतीश कुमार यू-टर्न के बाद यू-टर्न लेते हैं। गरीबों के लिए मसीहा जैसा कि वह दावा करते हैं। नीतीश कुमार ने हमें धोखा दिया और उन्हें एक सबक दिया जाना चाहिए।
केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने कहा कि भाजपा ने कई बार नीतीश कुमार का समर्थन किया, लेकिन ने हमेशा धोखा देते रहे। मंच से उन्होंने बीजेपी कार्यकक्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि अब समय आ चुका है जब भाजपा कार्यकर्ताओं को बदला लेना है। केंद्रीय मंत्री ने अपने विचार रखते हुए कहा कि वे यही कहेंगे ऐसे लोगों के राजनीतिक करियर पर को 'मिट्टी में' मिला देना चाहिए।
Recommended Video

यह भी पढ़ें- बिहार पुलिस के Facebook पर PM Modi से जुड़ा गीत पोस्ट, ट्रोल हुई Bihar Police, 5 मिनट में डिलीट












Click it and Unblock the Notifications