बिहार पुलिस के Facebook पर PM Modi से जुड़ा गीत पोस्ट, ट्रोल हुई Bihar Police, 5 मिनट में डिलीट
रविवार को 5 मिनट के घटनाक्रम के बीच बिहार पुलिस जमकर ट्रोल हई। जिसके बाद पुलिस की से अपने फेसबुक पेज से किए पोस्ट को हटाना पड़ गया।

बिहार पुलिस के फेसबुक पेज पर कुछ देर के लिए शेयर किया गया एक वीडियो चर्चा विषय बन गया है। हालांकि इस वीडियो को लेकर बिहार पुलिस जमकर ट्रोल हुई। बाद में स्थिति ये हो गई कि मुंबई पुलिस को उस पोस्ट को डिलीट करना पड़ा।
बिहार पुलिस के फेसबुक पेज पर रविवार की शाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर केंद्रित एक भोजपुरी गीत का वीडियो लिंक पोस्ट कर दिया गया। गीत के बोल थे- 'मोदी जी गली-गली में शोर, न बाटे राउर जोर'। हालांकि, पांच मिनट बाद ही इस पोस्ट को डिलीट कर दिया गया।
यह भी पढ़ें: कर्नाटक: एचडी कुमारस्वामी से मिलने पहुंचे निर्मलानंदनाथ स्वामी, अस्पताल में हुई भेंट
पुलिस की ओर से ट्वीट डिलीट किए जाने के बाद भी लोगों ने इसके स्क्रीशॉट शेयर किए। बाद में बिहार पुलिस ने पेज पर की गई पोस्ट को लेकर स्पष्टीकरण और मामले में कार्रवाई की जानकारी दी।
अपलोड हुआ गीत का लिंक अश्लील
बिहार पुलिस के आधिकारिक फेसबुक आइडी से जो गाना अपलोड हुआ उसके एल्बम का नाम और गीत आपत्तिजनक होने की वजह से बिहार पुलिस जमकर ट्रोल हुई। इसकी जानकारी होते ही पुलिस ने पहले वीडियो लिंक को डिलीट किया। फिर मामले में पोस्ट शेयर करने वाले कर्मी के खिलाफ एक्शन लिया।
बिहार पुलिस ने अपने बयान में कहा, "सूचित करना है कि आज दिनांक- 23/04/23 को सोशल मीडिया सेंटर में कार्यरत एक कर्मी के द्वारा बिहार पुलिस के Facebook पेज पर अनाधिकृत रूप से एक पोस्ट शेयर किया गया था, जिसे संज्ञान में आते ही डिलीट कर दिया गया। उक्त कर्मी को सोशल मीडिया सेंटर के सभी कार्यों से वंचित कर दिया गया है तथा इस संबंध में जाँच कर अग्रिम कार्रवाई की जायेगी।"
Recommended Video

यह भी पढ़ें: Caste Census In Bihar: Video Call के ज़रिए भी होगी गणना, किसके लिए की गई है ख़ास पहल?












Click it and Unblock the Notifications