Karnataka Elections: पीएम मोदी की 29 अप्रैल को रैली, Power-Packed कैंपेन की BJP ने कर ली फुल तैयारी

कर्नाटक में 29 अप्रैल को होने जा रही पीएम मोदी की रैली भाजपा के चुनावी अभियान को धार देने के लिए अहम है। पीएम की जनसभ के बाद बीजेपी के मेगा अभियान को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

Karnataka Elections PM Modi rally

कर्नाटक विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियों का चुनावी अभियान धीरे- धीरे तेज हो रहा है। सत्ताधारी पार्टी राज्य में मेगा चुनावी अभियान पॉवर- पैक कैंपेन की तैयारी कर चुकी है। ऐसे में 29 अप्रैल को पीएम मोदी का कर्नाटक चुनाव को लेकर होने का कार्यक्रम बेहद अहम है। कर्नाटक में अपने दूसरे कार्यकाल के लिए भाजपा पूरी ताकत झोंकने को तैयार है।

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने एक बयान मे्ं कहा कि 29 अप्रैल को मोदी अपने प्रचार अभियान की शुरुआत बेलगावी से करेंगे। पीएम मोदी कर्नाटक के सबसे बड़े जिलों में से एक बेलगावी में चिकोडी, कित्तूर और कुडाची के अलावा उत्तर कन्नड़ जिले का भी दौरा करेंगे।

इसके अलावा भाजपा के कई चुनावी कार्यक्रम प्रस्ताविक हैं। पीएम 3 मई को उन राज्यों का दौरा करेंगे, जिनमें चुनाव होने हैं। वहीं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का रविवार तीन दिवसीय कर्नाटक दौरा शुरू हो चुका है। शाह सोमवार को श्री चामुंडेश्वरी देवी मंदिर जाएंगे। वह सोमवार को हासन में रोड शो करेंगे। इसके बाद 25 अप्रैल को अमित शाह बागलकोट जिले के तेरादल, विजयपुरा जिले के देवारिपारगी और यादगिरी में जनसभाओं को संबोधित करेंगे। वह यादगिरी में एक रोड शो में भी हिस्सा लेंगे।

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ भी कर्नाटक के दौरे पर रहेंगे। वे 26 और 30 अप्रैल, 6 और 7 मई को चार जनसभाएं करेंगे। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा 3 से 5 मई के बीच पांच जनसभाओं को संबोधित करेंगे।

वहीं बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा भी सोमवार से कर्नाटक के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे। वे चिक्काबल्लापुर जिले के सिडलघट्टा में एक रोड शो में भाग लेंगे। वह उत्तर कन्नड़ जिले के सिरसी में एक मंदिर भी जाएंगे और कई जनसभाओं को संबोधित करेंगे। पार्टी सूत्रों के मुताबिक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 26, 29 अप्रैल और 5 व 7 मई को चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे। जबकि केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी 25 अप्रैल से 6 मई के बीच 8 रैलियां करने वाली हैं।

बता दें कि कर्नाटक की कुल 224 सीटों के लिए 10 मई को मतदान होना है। जबकि वोटों की गिनती 13 मई को होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+