Ajab Gazab : सुसराल वालों ने किया प्रताड़ित, पति से हुई अलग, महिला ने नाबालिग युवती से रचाई शादी

Ajab Gazab:दुर्गा पूजा के दौरान महिला अपने दो बच्चों और नाबालिग युवती के साथ अपने मायके भोजपुर आई थी। चूंकि अपहरण के मामले में पुलिस लगातार युवती को तलाश रही थी। इसी दौरान पुलिस को युवती का सुराग मिला औऱ वह उसे बरामद...

Ajab Gazab : बिहार में प्रेम प्रसंग के अजीबो गरीब मामले सामने आते रहते हैं, ताज़ा मामला बिहार की राजधानी पटना का है। जहां एक विवाहित महिला ने नाबालिग युवती से शादी रचा ली और उसे लेकर दिल्ली चली गई। इधर नाबालिग युवती के परिजनों ने अपहण का मुकदमा दर्ज करवा दिया था। पुलिस युवती को लगातार ढूंढ रही थी करीब 1 महीने बाद सुराग मिला की वह लड़की दिल्ली पहुंची और फिर वहां से नोएडा चली गई।

16 साल की युवती से महिला ने रचाई शादी

16 साल की युवती से महिला ने रचाई शादी

पुलिस की मानें तो 1 महीने पहले 16 साल की एक युवती के अपहरण का मामला दीघा थाने में दर्ज हुआ था। पुलिस लगातार बच्ची को ढूंढने में लगी हुई थी। इस अपहरण का मामला तो दर्ज हुआ था लेकिन मामला समलैंगिक विवाह का निकला। इस पूरे मामले का खुलासा उस वक्त हुआ जब पुलिस लड़की को ढूंढ़ते हुए भोजपुर जिला पहुंची और नाबालिग युवत को सकुशल बरामद कर लिया। नाबालिग युवती से दो बच्चों की मां ने शादी रचा ली, समलैंगिक विवाह कर एक महीने पहले वह दिल्ली पहुंची और वहां से नोएडा जाकर रहने लगी।

महिला ने रचाई समलैंगिक शादी

महिला ने रचाई समलैंगिक शादी

दुर्गा पूजा के दौरान महिला अपने दो बच्चों और नाबालिग युवती के साथ अपने मायके भोजपुर आई थी। चूंकि अपहरण के मामले में पुलिस लगातार युवती को तलाश रही थी। इसी दौरान पुलिस को युवती का सुराग मिला औऱ वह उसे बरामद करने भोजपुर जिला पहुंच गई। पुलिस की पूछताछ में महिला ने बताया कि दीघा थाना क्षेत्र में उसका ससुराल है। वहीं उसने युवती से समलैंगिक विवहा रचाई थी और उसे लेकर दिल्ली चली गई और किराये पर मकान लेकर रहने लगी।

पति से दो साल पहले अलग हुई थी महिला

पति से दो साल पहले अलग हुई थी महिला

नाबालिग युवती के साथ महिला अपने दो बच्चों के साथ नोएडा मे रहने लगी। युवती बच्चों का देखभान और घर का काम देखती थी। वहीं महिला घर का गुज़ारा करने के लिए ऑटो चलाती थी। पुलिस की पूछताछ में महिला ने बताया कि उसके ससुराल वाले उसे परेशान करते थे, इसलिए अपने पति से दो साल पहले ही वह अलग हो गई थी। वहीं उसने युवती से आर्य समाज मंदिर में शादी रचाई है। महिला के युवती से शादी रचाने की खबर सुन्ने पर ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। उनका कहना है कि इस तरह से समाज का माहौल खराब होगा। इस तरह की प्रथा को बढावा नहीं देना चाहिए। लोगों को जागरुक होने की ज़रूरत है।

महिला ने दिखाए शादी के फ़र्ज़ी दस्तावेज

महिला ने दिखाए शादी के फ़र्ज़ी दस्तावेज

महिला ने शादी के सबूत के तौर पर पुलिस को कागजात भी दिखाए, जांच करने पर पता चला कि दस्तावेज़ फ़र्ज़ी थे। पुलिस ने बताया कि जिस युवती से महिला ने शादी रचाई है वह नाबालिग है। युवती के नाबालिग होने की बात महिला नहीं मान रही है। उसका कहना है कि कुछ भी हो वह उस युवती के साथ ही रहेगी। वहीं पुलिस ने महिला को जेल भेज दिया है। महिला के दोनों बच्चे अपने नानिहाल में रह रहे हैं। किशोरी को कानूनी प्रकियाओं के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।

ये भी पढ़ें: Amazing Love Story: Online Game खेलते परवान चढ़ा इश्क, Bihar से UP पहुंची युवती, प्रेमी से की शादी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+