Rohini Acharya: 'पहले ऐश्वर्या अब रोहिणी, बेटियों के आंसू माफ नहीं करेंगे', लालू-राबड़ी चुप क्यों?
Rohini Acharya: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में राष्ट्रीय जनता दल की शर्मनाक हार के एक दिन बाद, उनके मुख्यमंत्री पद के चेहरे तेजस्वी यादव की बहन और पार्टी अध्यक्ष लालू प्रसाद की बेटी ने शनिवार को यह कहकर एक बड़ा धमाका कर दिया कि 'वह राजनीति छोड़ रही हैं और अपने परिवार को अस्वीकार कर रही हैं।'
उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, 'मैं राजनीति छोड़ रही हूं और अपने परिवार से नाता तोड़ रही हूं... संजय यादव और रमीज ने मुझसे यही करने को कहा था... और मैं सारा दोष अपने ऊपर ले रही हूं।'

यही नहीं दिल्ली जाते वक्त वो एयरपोर्ट पर फूट फूटकर रोईं भी तो वहीं आज उन्होंने एक बार फिर से एक्स पर अपना दर्द बयां किया है।
'किसी घर में रोहिणी जैसी बेटी- बहन पैदा ना हो' (Rohini Acharya)
उन्होंने लिखा कि 'कल एक बेटी, एक बहन , एक शादीशुदा महिला , एक मां को जलील किया गया , गंदी गालियां दी गयीं , मारने के लिए चप्पल उठाया गया , मैंने अपने आत्मसम्मान से समझौता नहीं किया, सच का समर्पण नहीं किया , सिर्फ और सिर्फ इस वजह से मुझे बेइज्जती झेलनी पड़ी .. कल एक बेटी मजबूरी में अपने रोते हुए मां - बाप बहनों को छोड़ आयी , मुझसे मेरा मायका छुड़वाया गया.. मुझे अनाथ बना दिया गया ....
आप सब मेरे रास्ते कभी ना चलें , किसी घर में रोहिणी जैसी बेटी - बहन पैदा ना हो🙏'
'पहले ऐश्वर्या और अब रोहिणी... ' (Rohini Acharya)
रोहिणी के इस विस्फोटक ट्वीट के बाद जेडीयू और बीजेपी ने भी रिएक्शन दिया है। जदयू नेता नीरज कुमार ने कहा कि 'पहले ऐश्वर्या और अब रोहिणी... लालू की जान बचाने वाली बेटी के साथ इतना गलत बर्ताव, बेटियों के आंसू माफ नही करेंगे, लालू-राबड़ी चुप क्यों हैं? बेटी लक्ष्मी और सरस्वती होती है, उसका सम्मान होना चाहिए।'
तेज प्रताप की पत्नी का नाम है ऐश्वर्या
आपको बता दें यहां ऐश्वर्या का जिक्र इसलिए है क्योंकि वो तेज प्रताप की पत्नी है, जिसे कि अपमानित करके परिवार से निकाला गया था, इस वक्त तेज और उनका तलाक का केस भी चल रहा है।

'जहां घर की बेटी सुरक्षित नहीं क्या वहां राज्य की महिलाएं सुरक्षित रहेंगी'
तो वही बीजेपी ने कहा - 'ये लालू यादव के परिवार और उनकी पार्टी का अंदरूनी मामला है, इस पर ज़्यादा टिप्पणी नहीं करनी चाहिए लेकिन मन में सवाल उठता है कि अगर उनकी बेटी अपने ही घर में सम्मान, सुरक्षा और संरक्षण में नहीं है, कुछ बाहरी लोग उस पर हमला करते हैं, उस पर चप्पलों से हमला हो रहा है, उसके साथ दुर्व्यवहार हो रहा है, तो क्या ये पार्टी बिहार की बेटियों और बिहार की महिलाओं को सम्मान और सुरक्षा दे सकती है? इसलिए जनता ने समझदारी से ऐसी पार्टी को सत्ता से बाहर रखा है, जिसका एकमात्र मक़सद 'जंगलराज' लाना है।'












Click it and Unblock the Notifications