Bihar Chunav Result 2025: 'ज्योति का हाल बताओ', क्यों पवन सिंह के पीछे पड़े लोग?
Bihar Chunav Result 2025: बिहार चुनावों में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) भारी जीत अर्जित की है, भाजपा इस चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है, पूरा एनडीए इस वक्त जश्न में डूबा है तो वहीं लोकप्रिय पॉवर स्टार पवन सिंह ने भी इस प्रचंड जीत पर खुशी जाहिर करते हुए जनता का आभार व्यक्त किया है।
पवन सिंह ने सोशल मीडिया पर लिखा कि-'बिहार की जनता को कोटि कोटि धन्यवाद, बिहार के जन-जन का हृदय से आभार' उन्होंने जो पोस्टर शेयर किय़ा है उसमें लिखा है कि 'NDA ही बिहार का भरोसा, NDA ही बिहार का भविष्य।'

आपको बता दें कि जैसे ही पवन सिंह की ये प्रतिक्रिया सामने आई एक बार फिर से ट्रोलर्स उनके पीछे पड़ गए और पूछने लगे कि 'क्या आपको अपनी पत्नी का हाल पता है।' देखते ही देखते लोग उन पर ज्योति सिंह को लेकर कमेंट करने लगे। एक यूजर ने लिखा कि -दुनिया का हाल बता रहे हो , जरा बीवी का भी पूछ लो कि वो कहां हैं?'
ज्योति को चुनाव में 23469 वोट मिले (Bihar Chunav Result 2025)
आपको बता दें कि पूरे चुनाव में पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह सोशल मीडिया से न्यूज रूम में छाई रहीं क्योंकि उन्होंने इस बार काराकाट से निर्दलीय चुनाव लड़ा और जोर-शोर से प्रचार किया। उनके प्रचार में भीड़ तो बहुत जुटी लेकिन वो भीड़ वोट में कनवर्ट नहीं हो पाई लगता है। आपको बता दें कि ज्योति भी अपना चुनाव हार गई हैं, उनको चुनाव में 23469 वोट मिले और वह तीसरे नंबर पर रहीं।
पवन सिंह की शादी साल 2014 में नीलम सिंह से हुई थी (Bihar Chunav Result 2025)
गौरतलब है कि ज्योति से शादी करने से पहले पवन सिंह की शादी साल 2014 में नीलम सिंह से हुई थी, जिसने चंद महीने के बाद आत्महत्या कर ली थी। ज्योति सिंह पॉवरस्टार की दूसरी पत्नी हैं, हालांकि पहली पत्नी की मौत के बाद उनका तगड़ा अफेयर भोजपुरी अभिनेत्री-सिंगर अक्षरा सिंह से रहा, दोनों लिवइन पार्टनर भी थे, सबको लगता था कि दोनों शादी करेंगे लेकिन पवन ने उन्हें छोड़कर अचानक से बलिया की ज्योति से शादी रचा ली।
'पति पवन सिंह से केवल सम्मान चाहती हैं' (Bihar Chunav Result 2025)
हालांकि ये शादी चली नहीं और दोनों का तलाक का केस चल रहा है। ज्योति सिंह ने कहा था कि 'वो चुनावी दंगल में सिर्फ और सिर्फ इसलिए उतरीं क्योंकि वो अपने पति पवन सिंह से केवल सम्मान चाहती हैं, वो उनसे तलाक नहीं चाहती हैं बल्कि साथ रहकर जीवन गुजारना चाहती हैं।'












Click it and Unblock the Notifications