Bihar Chunav Result 2025: हार के बाद पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने तोड़ी चुप्पी, बताई चुनाव लड़ने की वजह
Jyoti Singh: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के परिणाम राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के लिए एक बड़ी जीत हासिल की है, इस चुनाव में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है, जबकि INDIA ब्लॉक काफी पीछे रह गया। तो वहीं इस चुनाव में भोजपुरी स्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने भी काराकाट से चुनाव लड़ा था।
लेकिन उन्हें करारी शिकस्त झेलनी पड़ी, निर्दलीय चुनाव लड़ने वाली ज्योति सिंह इस सीट पर तीसरे नंबर पर रहीं, हालांकि इस सीट पर सीपीआई माले के डॉक्टर अरुण कुमार ने फतेह हासिल की है।

इस हार के बाद ज्योति सिंह ने पहली प्रतिक्रिया दी है, उन्होंने सोशल पर एक पोस्ट लिखी है, जिसमें उन्होंने लिखा कि 'हार नहीं मानूंगा, रार नहीं ठानूंगा' पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी की कविता द्वारा मैं अपनी मनःस्थिति को बताना चाहती हूं, ऐसा इसलिए संभव हो पा रहा है क्योंकि काराकाट की जनता ने अपने अपार समर्थन द्वारा मुझे भावनात्मक रूप से और भी दृढ़ और संकल्पित बना दिया है, इसके लिए हृदय से मैं तमाम कारकाट की जनता को धन्यवाद देना चाहती हूं।'
'यह लड़ाई मैंने महिलाओं के लिए लड़ी है' (Bihar Chunav Result 2025)
'साथ ही मैं यह स्पष्ट कर देना चाहती हूं कि यह लड़ाई मैंने महिलाओं के लिए लड़ी है,यह लड़ाई मैंने शोषितों/वंचितों के लिए लड़ी है,ना कि किसी को जीतने या हारने के लिए। हमारे लोकतंत्र में सभी को लड़ने का अधिकार दिया है, साथ ही यह जीवन हमें सिखाता है कि हार/ जीत जीवन का हिस्सा है,इससे आगे बढ़ाना है,मैं बढूंगी साथ ही इस क्षेत्र के लिए हमेशा तत्परता से यथा संभव योगदान देती रहूंगी।'
'अरुण कुमार को 50688 वोट हासिल हुए' (Bihar Chunav Result 2025)
'मैं चयनित विधायक को हार्दिक शुभकामनाएं देती हूं,साथ ही उनसे यह उम्मीद करती हूं,कि आप इस क्षेत्र के विकास के लिए अपना योगदान तत्परता से करेंगे।🙏🏻 आपको बता दें कि इस चुनाव में ज्योति सिंह को कुल 23469 मिले, जबकि विजयी डॉक्टर अरुण कुमार को 50688 वोट हासिल हुए।'
'पवन सिंह पर काफी आरोप भी लगाए' (Bihar Chunav Result 2025)
आपको बता दें कि ये वही क्षेत्र था, जहां से पवन सिंह लोकसभा चुनाव में उतरे थे लेकिन वो हार गए थे। पूरे प्रचार के दौरान ज्योति सिंह लगातार चर्चा में बनी हुई थीं,सम्मान मांगने वाली ज्योति सिंह ने पूरे प्रचार के दौरान काफी सुर्खियां बटोरीं और पवन सिंह पर काफी आरोप भी लगाए। उन्हें जनता का इमोशनल सपोर्ट भी मिला लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिल पाई।












Click it and Unblock the Notifications