Bihar Earthquake: दिल्ली के बाद डोला बिहार, सीवान में भूकंप के तेज झटके,हरियाणा भी हिला
Earthquake in Bihar: दिल्ली-एनसीआर के बाद अब बिहार के सीवान में भी भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। सीवान में भूकंप का केंद्र था और इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4 मापी गई है।
जानकारी के अनुसार, सोमवार (17 फरवरी) की सुबह करीब 5:36 बजे दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे। इसके बाद अब बिहार के सीवान में भी सुबह 8:02 बजे भूकंप का झटका आया है।

दिल्ली-एनसीआर में भी सोमवार सुबह करीब 5:36 बजे भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे। हरियाणा के 5 जिलों-सोनीपत, रोहतक, गुरुग्राम, फरीदाबाद और झज्जर में भी लोग भूकंप के झटके महसूस कर घबराकर घरों से बाहर निकल आए।
भूकंप का केंद्र नई दिल्ली था और इसकी गहराई 5 किलोमीटर बताई गई है। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया (X) पर पोस्ट कर लोगों से शांत रहने और सुरक्षा सावधानियों का पालन करने की अपील की।
इससे पहले जनवरी और दिसंबर 2024 में भी हरियाणा में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। डिजास्टर मैनेजमेंट अधिकारियों का कहना है कि प्रदेश की संकरी कॉलोनियों में भूकंप से नुकसान होने पर इमरजेंसी में मदद पहुंचाने में कठिनाई हो सकती है।भूकंप से बचने के लिए अधिकारियों ने सुझाव दिया है कि घरों में भूकंप रोधी सामग्री से निर्माण करना चाहिए और 2-3 मंजिल से ज्यादा ऊंचे मकान नहीं बनाने चाहिए।
यह खबर ब्रेकिंग न्यूज है। अधिक जानकारी के लिए जुड़े रहें।












Click it and Unblock the Notifications