देश भर में इस वजह से बिहार नंबर-1, DIAL-112 के 2 साल पूरे होने पर अपर पुलिस महानिदेशक ने दिये ये आंकड़े

ERSS Dial 112 Bihar: 6 जुलाई 2022 को बिहार में आपातकालीन सेवा (ERSS Dial-112) का शुभारम्भ सीएम नीतीश कुमार ने किया था। अपर पुलिस महानिदेशक निर्मल कुमार आजाद (तकनीकी सेवाएं एवं वितंतु) ने कहा कि इसका मकसद पीड़ित व्यक्तियों को 20 मिनट में सहायता मुहैया कराना है।

परियोजना के पहले चरण में प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों,शहरी क्षेत्र और पटना जिला के पूरे इलाकों सुविधा मुहैया कराई गई। 400 चार पहिया वाहन इस बाबत उपलब्ध कराया गया था। यह आपातकालीन सेवा द्वितीय चरण में ग्रामीण क्षेत्रों सहित पूरे प्रदेश में उपलब्ध हुई।

ERSS Dial 112 Bihar

29 फरवरी 2024 को द्वितीय चरण के लिए 883 चार पहिया वाहन और 550 दो पहिया वाहन का लोकार्पण मुख्यमंत्री, बिहार के द्वारा किया गया। अब कुल प्रदेश में 1833 वाहन उपलब्ध हैं। दो पहिया वाहन की मदद से शहर की सड़को से लेकर गांव की तंग गलियों में भी आपातकालीन सेवा दी जा रही है।

दूसरे चरण में 1586 एम्बुलेन्स सेवा और 805 अग्निशमन सेवा वाहनों को भी इस व्यवस्था से जोड़ा गया, जिसके तहत बिहार वासियों को 24 घंटे सेवा दी जा रही है। पूरे बिहार के लोग अब 112 डायल कर आपातकालीन स्थिति में पुलिस, अग्निशमन सेवा, एम्बुलेन्स और अपराध नियंत्रण के लिए एक साथ सेवाएं ले रहे हैं।

ग़ौरतलब है कि पिछले 2 सालों में 20 लाख से ज्यादा लोगों को आपातकालीन सेवाओं का लाभ मिला है। रोज़ाना करीब पांच हज़ार लोगों को सेवा मिल रही है। इस साल हम लोगों का लक्ष्य प्रदेश के 15 लाख से ज्यादा लोगों को सेवा पहुंचाने का है। अगले साल 18 से 20 लाख लोगों को सेवा पहुंचाने का लक्ष्य है।

20 मिनट के अन्दर प्रदेश में कहीं भी नागरिक केन्द्रित पुलिसिंग के तहत आपातकालीन सेवा पहुंचाने के लक्ष्य को हम लोग हासलि कर रहे हैं। पिछले दो सालों में स्थानीय विवाद, हिंसात्मक मामले, लड़ाई इत्यादि से संबंधित मिली सूचना पर काम किया गया।

इसमें 10 लाख 59 हज़ार 782 मामले घरेलू हिंसा के थे, वहीं महिला अपराध और बच्चों से संबंधित 1 लाख 80 हज़ार 817 मामले थे। इसके अलावा यातायात और दुर्घटना से संबंधित 81 हज़ार 268 मामले थे। वहीं अग्नि कांड से जुड़े 71 हज़ार 994 और मध निषेध से जुड़े 71 हज़ार 501 मामले थे।

इन सभी मामलों में तुरंत कार्रवाई के मद्देनज़र प्रदेश भर पिछले साल (2023) के मुकाबले डकैती में 15.39 फीसद, चोरी में 5.93 फीसद और दंगा में 15.82 फीसद कमी आई है। पूरे बिहार में डायल-112 को नागरिकों के लिए एकल पुलिस हेल्प लाइन और आपातकालीन हेल्प लाइन नम्बर के तौर पर डेवलप किया जा रहा है।


Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+