21 वर्षीय सोनू को मिलेगा राष्ट्रीय पुरस्कार, पिता के सपनों को साकार करने के लिए बना किसान

पिता की मौत के बाद घर की ज़िम्मेदारी सोनू के कंधों पर आ गई थी। इस वजह से सोनू ने 17 साल की उम्र से ही खेती शुरू कर दी थी। बहुत ही कम वक्त में सोनू ने खेती के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बना ली है।

Farmer News: बिहार में किसानी के लिए उपयुक्त ज़मीनें काफी है, किसान खेती के सहारे अच्छा मुनाफा भी कमा रहे हैं। अच्छी खेती करने वाले किसानों की सरकार हौसला अफ़ज़ाई भी कर रही है। इसी क्रम में आज हम आपको 21 वर्षीय किसान सोनू के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने अपने पिता के सपनों को साकार करने के लिए खेती की। जैविक खेती के क्षेत्र में बेहतर किसानी के लिए राष्ट्रीय उद्यान रत्न अवार्ड 2023 से सम्मानित किया जाएगा।

युवा किसान सोनू ने बनाई अलग पहचान

युवा किसान सोनू ने बनाई अलग पहचान

युवा किसान सोनू निगम दिवंगत दिनेश कुमार के बेटे हैं, ग़ौरतलब है कि दिनेश कुमार भी उद्यान रत्न अवार्ड और राष्ट्रपति अवार्ड से सम्मानित किए जा चुके हैं। अब सोनू निगम का नाम भी राष्ट्रीय उद्यान रत्न अवार्ड के लिए चयन किया गया है। सोनू निगम के दिवंगत पिता अच्छी खेती के लिए सम्मानित किए गए, उनकी मौत के बाद सोनू ने भी किसान बनने का फ़ैसला लिया। उसने भी यह ठान लिया था कि पिता की तरह अच्छी खेती करेगा और उनके अधूरे सपने को भी पूरा करेगा।

सोनू ने 17 साल की उम्र में शुरू की खेती

सोनू ने 17 साल की उम्र में शुरू की खेती

मुजफ्फरपुर के मछही (सकरा थाना क्षेत्र) निवासी युवा किसान सोनू निगम को जैविक खेती में अच्छा करने के लिए सम्मानित किया जाएगा। राष्ट्रीय उद्यान रत्न अवार्ड 2023 के लिए चयनित होने वाले युवा किसानों में सोनू बिहार से इकलौते किसान हैं। राष्ट्रीय उद्यान रत्न अवार्ड से सोनू के पिता दिनेश कुमार को भी सम्मानित किया जा चुका है। साल 2019 में सोनू के पिता की दिनेश की बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई थी। सोनू के पिता की मौत के बाद उनके परिवार पर मुसीबतों को पहाड़ टूटने लगा। परिवार की ज़िम्मेदारियों को देखते हुए 17 साल की उम्र में ही सोनू ने किसानी करने का फ़ैसला लिया।

Recommended Video

    बक्सर: किसान मशरूम की खेती से कर रहे आर्थिक उन्नति, किसानों को कर रहे प्रेरित
    महाराष्ट्र के जलगांव में मिलेगा सोनू को अवार्ड

    महाराष्ट्र के जलगांव में मिलेगा सोनू को अवार्ड

    सोनू ने ये ठान लिया था कि पिता की तरह अच्छी खेती कर अपनी एक अलग पहचान बनाएगा। इसके साथ ही खेती में एक अलग मुकाम हासिल करेगा। अपने पिता के नक्शे क़दम पर चलते हुए सोनू ने जैविक और वैज्ञानिक खेती पर ज़ोर दिया। कृषि विभाग की तरफ़ से सोनू को सही मार्गदर्शन मिलता रहा। धीरे-धीरे सोनू ने खेती में कामयाबी हासिल करनी शुरू की, बहुत ही कम वक्त में सोनू ने किसानी में अपनी अलग पहचान बना ली। BSC, AG के छात्र सोनू को वैज्ञानिक और जैविक खेती के लिए राष्ट्रीय उद्यान रत्न अवार्ड 2023 अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। महाराष्ट्र के जलगांव में 28 मई को सोनू निगम अपने काम के लिए नवाज़े जाएंगे।

    ये भी पढ़ें: Power lifter kirti : किसान पिता की बेटी ने Gold Medal जीत कर न्यूजीलैंड में लहराया कामयाबी का परचम

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+