Power lifter kirti : किसान पिता की बेटी ने Gold Medal जीत कर न्यूजीलैंड में लहराया कामयाबी का परचम

कीर्ति राज सिंह ने काफी मुश्किलों का सामना करते हुए न्यूज़ीलैंड तक का सफर तय किया और प्रदेश के नाम 6 गोल्ड मेडल भी जीते। मुख्यमंत्री नीतश कुमार ने भी उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

Power lifter kirti raj singh

Power lifter kirti : न्यूज़ीलैंड में आयोजित जूनियर कॉमनवेल्थ पॉवर लिफ्टिंग चैंपियनशिप में कीर्ति राज सिंह ने 6 गोल्ड मेडल जीते हैं। पटना की रहने वाली कीर्ति बिहार की पहली बेटी हैं जिन्होंने पहली बार में पॉवर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में 6 गोल्ड मेडल जीता है। शुक्रवार को पटना पहुंचने के बाद कीर्ति अपने जिम में गई, जहां उन्होंने पॉवर लिफ्टिंग की तैयारी की थी। इसके साथ ही उन्होंने अपनी कामयाबी का श्रेय माता-पिता और कोच करण कुमार को दिया। कीर्ति ने कहा कि इस मुकाम तक पहुंचने में उनसे ज्यादा संघर्ष परिवार वाले और उनके कोच ने किया है।

परेशानियों से जूझते हुए कीर्ति ने हासिल किया ये मुकाम

परेशानियों से जूझते हुए कीर्ति ने हासिल किया ये मुकाम

कीर्ति ने बताया कि कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए न्यूजीलैंड के सफर में करीब 3 लाख 23 हजार रुपये खर्च हुए। इतनी बड़ी रक़म जुटा पाना आसान नहीं था, उनके पिता जी ने रकम जुटाने के लिए कई लोगों से मदद मांगी। बिहार राज्य खेल प्राधिकरण की तरफ से भी किसी प्रकार की मदद नहीं मिली। इसके बाद उनके कोच करण कुमार ने जिम की क्रॉस ट्रेनर मशीन बेच कर रुपये का इंतज़ाम किया। उन्होंने कहा कि मुझे कामयाबी की सीढ़ियों पर चढ़ाने के लिए कोच छोटे भाई तक ने सहयोग किया। इस वजह से ही वह आज इस मुकाम पर पहुंची हैं। पॉवर लिफ्टिंग की तैयारी को लेकर कीर्ति ने बताया कि जिस जिम में वह प्रैक्टिस कर रही थी वहां पॉवर लिफ्टिंग के बारे में काफी सही तरीके से जानकारी दी गई।

बिहार के मुंख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दी बधाई

बिहार के मुंख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दी बधाई

बिहार के मुंख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कीर्ति राज सिंह को जीत की बधाई दी है। उन्होंने कहा कि वेट लिफ्टिंग के लिए जुनून और दृढ़ संकल्प से ही कृति ने यह मुकाम हासिल किया है। कृति की जीत ने पूरे प्रदेश को गौरवान्वित किया है। वह लगातार कामयाबी के ऊंचे मुकाम पर पहुंचे और इसी तरह प्रदेश और देश का नाम रोशन करती रहे। वहीं कीर्ति राज सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बधाई देने पर शुक्रिया अदा करते हुए उनसे मिलने की ख्वाहिश का भी इज़हार किया है।

पेशे से किसान है कीर्ति राज सिंह के पिता

पेशे से किसान है कीर्ति राज सिंह के पिता

कीर्ति राज सिंह के परिवार की बात की जाए तो उनके परिवार में पिता ललन सिंह, मा सुनैना देवी, पांच बहन और तीन भाई हैं। कीर्ति के पिता पेशे से किसान हैं, वहीं उनकी मां घरेलू महिला हैं। सभी लोग पटना के बड़ा हसनपुर गांव (खुसरूपुर प्रखंड) के निवासी हैं। बेटी की कामयाबी पर पिता ललन सिंह ने कहा कि कीर्ति ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का झंडा बुलंद किया है।

कीर्ति ने जमाया था 3 कांस्य पदक पर कब्ज़ा

कीर्ति ने जमाया था 3 कांस्य पदक पर कब्ज़ा

कीर्ति की मां सुनैना देवी ने कहा कि वह बेटी की कामयाबी पर काफी खुश हैं। इससे पहले हैदराबाद में नेशनल सब जूनियर पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप जुलाई में हुआ था, जिसमें 3 कांस्य पदक पर कीर्ति ने कब्ज़ा जमाया था। फिलहाल कीर्ति रानी लक्ष्मीबाई फिजिकल एजुकेशन कॉलेज (गुवाहाटी) में फिजिकल एजुकेशन की तालीम हासलि कर रही है।

ये भी पढ़ें: Motivational Story: मां ने मज़दूरी कर की बेटियों की परवरिश, लक्ष्मी ने काफ़ी मशक्कत से हासिल किया ये मुकाम

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+