बिहार: DSP ने दिन में दी ईमानदारी से काम करने की हिदायत, थाने से कुछ ही दूरी पर रात में हुई 15 लाख की चोरी
चोरी की भीषण वारदात के मामले में पीड़ित दुकान संचालक शंकर कुमार ने बताया कि शटर का ताला तोड़कर चोर दुकान में दाखिल हुआ। इसके बाद दुकान में रखे हुए करीब डेढ़ लाख रुपए कैश के साथ करीब 14 लाख के ज़ेवर लेकर फरार हो गया।
नालंदा, 29 अगस्त 2022। बिहार में अपराधियों के हौसले दिन पर दिन बढ़ते ही जा रहे हैं। आए दिन हत्या, अपहरण, लूट, चोरी जैसी वारदात की खबरे प्रदेश के विभिन्न ज़िलों से देखने को मिल रही है। ताज़ा मामला बिहार शरीफ का है जहां चोरों ने नगदी सहित 15 लाख से ज्यादा रुपये के माल पर हाथ साफ किया है। गौरतलब है कि रविवार के दिन ही सदर डीएसपी ने पुलिस को अपनी कर्तव्य का पाठ पढ़ाया और रात में चोरों ने कांड कर दिया।
Recommended Video

थाने से कुछ ही दूरी पर हुई चोरी
पुलिस की कार्यशैली पर सवाल इसलिए खड़े हो रहे हैं क्योंकि बिहार थाना से पांच सौ मीटर से भी कम दूरी पर सड़क किनारे चोरी हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक चोरों ने उत्पात मचाते हुए ज्वेलरी दुकान का ताला तोड़कर अंदर दाखिल हुए। नगद सहित करीब 15 लाख रुपए का गहने चोरी कर के फरार हो गए। बिहार थाना क्षेत्र के अंबेर मोहल्ले में शंकर ज्वेलर्स की दुकान में हुई चोरी से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।

15 लाख के माल पर चोरों ने किया हाथ साफ़
चोरी की भीषण वारदात के मामले में पीड़ित दुकान संचालक शंकर कुमार ने बताया कि शटर का ताला तोड़कर चोर दुकान में दाखिल हुआ। इसके बाद दुकान में रखे हुए करीब डेढ़ लाख रुपए कैश के साथ करीब 14 लाख के ज़ेवर लेकर फरार हो गया। बिहार थाना पुलिस शिकयत के आधार पर मामले की जांच कर रही है। आपको बता दें कि रविवार की सुबह डीएसपी हेडक्वार्टर ने पुलिस को कर्तव्यनिष्ठा का पाठ पढ़ाया था। अपनी ड्यूटी के प्रति पूरी ईमानदारी बरतने की हिदायत भी दी गई थी।

स्थानीय लोगों ने पुलिस पर लगाए आरोप
डीएसपी की हिदायत के महज 12 घंटे के अंदर ही पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठने शुरू हो गए। रिहायशी इलाके में सड़क किनारे ज्वेलरी दुकान का ताला तोड़कर लाखों की जेवरात चोरी हो गई। इतना ही नहीं चोर अपने साथ सीसीटीवी का डीवीआर भी साथ ले गए। थाना से 5 सौ मीटर से भी कम की दूरी पर भीषण चोरी होने पर स्थानीय लोग तरह-तरह के सवाल उठा रहे हैं। स्थानीय लोगों ने कहा कि पुलिस पेट्रोलिंग करती तो शायद दुकान में चोरी नहीं हुई होती। इलाके में ना तो कोई पुलिस गश्त करती है और ना ही पुलिस बल तैनात थे। यही वजह है कि चोरों ने बेखौफ होकर इतनी बड़ी घटना को अंजाम दिया।
ये भी पढ़ें: बिहार: पटना में सुर्खियों में छाए ये चाय वाले, सूची में शामिल है 'महागठबंधन चाय वाला' का भी नाम












Click it and Unblock the Notifications