इतिहास रचने में सक्षम हैं ओडिशा के छात्र : नवीन पटनायक
नवीन पटनायक ने सोमवार को राज्य सरकार की 5टी पहल के तहत स्कूल परिवर्तन कार्यक्रम के दूसरे चरण में हिंजिलिकट में 10 'रूपांतरित स्कूलों' का उद्घाटन किया।
भुवनेश्वर, 24 अगस्त। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने सोमवार को राज्य सरकार की 5टी पहल के तहत स्कूल परिवर्तन कार्यक्रम के दूसरे चरण में हिंजिलिकट में 10 'रूपांतरित स्कूलों' का उद्घाटन किया। 21 अगस्त को, राज्य सरकार ने महत्वाकांक्षी स्कूल परिवर्तन कार्यक्रम शुरू किया। इस कार्यक्रम के तहत हिंजलीकट में 50 सरकारी स्कूलों का कायाकल्प किया जाएगा।

इस अवसर पर नवीन पटनायक ने कहा कि ओडिशा के छात्र अत्यधिक सक्षम हैं, क्षमता के मामले में किसी से कम नहीं है। उपयुक्त सुविधाओं और अवसरों को देखते हुए, वे इतिहास रच सकते हैं। राज्य सरकार के हाई स्कूल परिवर्तन कार्यक्रम के तहत ब्लैक बोर्ड को ऑडियो-विजुअल शिक्षण सुविधा के साथ स्मार्ड बोर्ड में बदला गया है, जबकि डिंगी लैब और कक्षाओं को अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस किया गया है। प्रत्येक स्कूल में बच्चों के लिए ई-पुस्तकालय, कंप्यूटर और प्रोजेक्टर की सुविधा की गई है।
यह भी पढ़ें: 20 अगस्त को भुवनेश्वर स्थित कौशल विकास संस्थान का उद्घाटन करेंगे सीएम नवीन पटनायक
टोक्यो ओलंपिक्स में भारतीय हॉकी टीम के शानदार प्रदर्शन का उदाहरण देते हुए नवीन पटनायक ने कहा, 'हॉकी में भारत के लिए काफी स्कोप था। हमारे खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया और 41 साल बाद पदक लाने में कामयाब रहे।' उन्होंने कहा कि हॉकी टीम को ओडिशा सरकार स्पॉन्सर करती है और इसमें ओडिशा के दो खिलाड़ी हैं, जिन्होंने प्रदेश का मान बढ़ाया है। यह सब कुछ एक सही अवसर पर निर्भर करता है, जिसे और अधिक सुगम बनाने की आवश्यकता है। उन्होंने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि स्कूल जीवन आपके जीवन का सबसे महत्वपूर्ण समय होता है। 5T पहल के तहत हमने स्कूलों की तो तस्वीर बदली है यह आपके लिए हैं, आपके भविष्य को संवारने के लिए और आपको अच्छा नागरिक बनाने के लिए।












Click it and Unblock the Notifications