20 अगस्त को भुवनेश्वर स्थित कौशल विकास संस्थान का उद्घाटन करेंगे सीएम नवीन पटनायक
मुख्यमंत्री नवीन पटनायक 20 अगस्त को केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और हरदीप सिंह पुरी की मौजूदगी में कौशल विकास संस्थान भुवनेश्वर के स्थायी परिसर को राष्ट्र को समर्पित करेंगे।
भुवनेश्वर, 19 अगस्त। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक 20 अगस्त को केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और हरदीप सिंह पुरी की मौजूदगी में कौशल विकास संस्थान भुवनेश्वर के स्थायी परिसर को राष्ट्र को समर्पित करेंगे।

बुधवार को एसडीआई-भुवनेश्वर के अध्यक्ष और निदेशक, इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन रंजन महापात्र ने इसकी घोषणा करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी पुरी जिले के डेलंग तहसील के तहत गोदीपुट मटियापाड़ा में बने इंस्टीट्यूट ऑफ केमिकल टेक्नोलॉजी-इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईसीटी-आईओसी) के स्थायी परिसर के भूमि पूजन में शामिल होंगे।
यह भी पढ़ें: ओडिशा सरकार ने स्थानीय बुनकरों के लिए दिया विशेष सुरक्षा पैकेज
एसडीआई-भुवनेश्वर (एसडीआईबी) परिसर और आईसीटी-आईओसी, भुवनेश्वर की आधारशिला 18 मार्च, 2018 को राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद द्वारा रखी गई थी। एसडीआईबी का स्थायी परिसर खुर्दा जिले में जाटनी तहसील के ताराबोई गांव में 47.17 एकड़ भूमि में फैला हुआ है। संस्थान में छात्रों को हर प्रकार की अत्याधुनिक सुविधाएं प्रदान की जाएंगी ताकि बेहतर सुविधाओं और अनुकूल वातावरण के बीच बच्चे अपना भविष्य संवार सकें।










Click it and Unblock the Notifications