टोक्यो ओलंपिक में भारतीय महिला हॉकी टीम की हार पर बोले नवीन पटनायक, लड़ाई की भावना बनाए रखिएगा

भुवनेश्वर, अगस्त 06। टोक्यो ओलंपिक में भारतीय महिला हॉकी टीम का सफर अब खत्म हो गया है। शुक्रवार को ब्रॉन्ज मेडल के लिए ग्रेट ब्रिटेन के साथ हुए मुकाबले में भारतीय महिला टीम को हार का सामना करना पड़ा। इस हार से ना सिर्फ देशवासियों को बहुत दुख पहुंचा बल्कि खुद भारतीय टीम निराशा के अंधकार में डूब गई है। ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने टीम की हौंसलाफजाई की है। पीएम मोदी ने महिला टीम से फोन पर बात की तो वहीं नवीन पटनायक ने ट्वीट करते हुए कहा कि आपने जो बहादुरी से लड़ाई लड़ी उसके लिए बधाई।

टीम इंडिया को भविष्य के लिए शुभकामनाएं- पटनायक

टीम इंडिया को भविष्य के लिए शुभकामनाएं- पटनायक

नवीन पटनायक ने टीम इंडिया की हार के बाद ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने कहा, "टोक्यो 2020 में ग्रेट ब्रिटेन के खिलाफ बहादुरी से लड़ने के लिए भारतीय महिला हॉकी टीम को बधाई। अपनी लड़ाई की भावना को बनाए रखें और प्रेरणा देते रहें। आप सभी को भविष्य के लिए शुभकामनाएं।" आपको बता दें कि भारतीय हॉकी आज जिस स्तर पर है, उसके लिए नवीन पटनायक का अहम योगदान है। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने हमेशा ही हॉकी को तवज्जो दी है और जमीनी स्तर पर हॉकी के लिए काम किया है।

Recommended Video

    Tokyo Olympic: PM Modi ने फोन कर बढ़ाया Women Hockey Team का ढांढस, रोने लगीं Team | वनइंडिया हिंदी
    ब्रॉन्ज जीतने वाली पुरुष टीम से कल की थी बात

    ब्रॉन्ज जीतने वाली पुरुष टीम से कल की थी बात

    आपको बता दें कि नवीन पटनायक ने ओलंपिक में भारतीय हॉकी के सभी मैचों पर अपनी नजर बनाए रखी थी, जब भारतीय पुरुष और महिला टीम सेमीफाइनल में पहुंची थी तो नवीन पटनायक ने वो दोनों मैच देखे थे। इसके अलावा गुरुवार को जब भारतीय पुरुष टीम ने जर्मनी को हराकर ब्रॉन्ज मेडल जीता था तो उसके बाद भी नवीन पटनायक ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए टीम के खिलाड़ियों से बात की थी। नवीन पटनायक ने सभी खिलाड़ियों को जीत की बधाई दी थी।

    पीएम से बात करते वक्त भावुक हो गई थी महिला खिलाड़ी

    पीएम से बात करते वक्त भावुक हो गई थी महिला खिलाड़ी

    शुक्रवार को ग्रेट ब्रिटेन के खिलाफ ब्रॉन्ज मेडल के लिए खेलने उतरी भारतीय महिला टीम को 4-3 से हार का सामना करना पड़ा। टीम की हार के बाद पीएम मोदी ने भी खिलाड़ियों से फोन पर बात की। पीएम ने कहा कि देश को आप पर बहुत गर्व है, आप बिल्कुल भी परेशान मत होईए। आपको बता दें कि पीएम से बात करते वक्त महिला हॉकी टीम की खिलाड़ियों को भावुक होते हुए भी देखा गया था। इससे पहले पीएम मोदी ने पुरुष टीम के खिलाड़ियों से भी बात की थी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+