यूनिफाइड इमरजेंसी नंबर-112 को कम रिस्पांस टाइम के साथ विश्वसनीय और आसान बनाएं- ओडिशा मुख्य सचिव
ओडिशा के मुख्य सचिव सुरेश चंद्र महापात्रा ने आज अधिकारियों को एकीकृत इमरजेंसी कॉल नंबर 112 को कम से कम रिस्पॉन्स टाइम के साथ आसान और विश्वसनीय बनाने का निर्देश दिया।
भुवनेश्वर, 16 सितंबर। ओडिशा के मुख्य सचिव सुरेश चंद्र महापात्रा ने आज अधिकारियों को एकीकृत इमरजेंसी कॉल नंबर 112 को कम से कम रिस्पॉन्स टाइम के साथ आसान और विश्वसनीय बनाने का निर्देश दिया। लोक सेवा भवन से डिजिटल माध्यम से एक उच्च स्तरीय बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने जोर देकर कहा कि इमरजेंसी कॉल को रिसीव करने और घटना स्थल पर सहायता पहुंचने के समय को कम से कम किया जाए।

जहां अतिरिक्त मुख्य सचिव गृह संजीव चोपड़ा ने जमीनी स्तर पर चल रहे कार्यों को रेखांकित किया, वहीं मुख्य सचिव ने गृह विभाग को नए एकीकृत नंबर के बारे में निरंतर जागरूकता फैलाने का निर्देश दिया, ताकि लोग इस प्रणाली का उपयोग कर सकें। पहले चरण में पुलिस और दमकल सेवाओं के आपातकालीन कॉल नंबर 100 और 101 को एकीकृत नंबर 112 के साथ जोड़ा गया है। मीटिंग के दौरान इमरजेंसी एम्बुलेंस सेवा नंबर 108 को भी एकीकृत नंबर में जोड़े जाने का मुद्दा उठाया गया। निदेशक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) शालिनी पंडित ने बताया कि औसतन प्रति दिन लगभग 30,000 कॉल 108 के माध्यम से प्राप्त हो रहे हैं, जिनमें से 20,000 से अधिक कॉल केवल एम्बुलेंस सेवा से संबंधित हैं।
यह भी पढ़ें: ओडिशा सरकार ने बंद की 'आशीर्वाद योजना', अब अनाथ बच्चों को इस योजना के तहत मिलेगा लाभ
इस मीटिंग में पुलिस महानिदेशक अभय, डीजी अग्निशमन सेवा एम अक्षय, विशेष सचिव गृह संतोष बाला सहित संबंधित विभागों के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया।












Click it and Unblock the Notifications