ओडिशा: हीराकुद टाउन बनेगा पश्चिम में पर्यटन का प्रवेश द्वार, सरकार ने तैयार किया मास्टरप्लान
भुवनेश्वर, जुलाई 30। हीराकुद टाउन को ओडिशा सरकार पर्यटन के लिहाज से अहम बनाने की कवायद शुरू कर चुकी है। सरकार की योजना है कि हीराकुद को ओडिशा टूरिज्म में ही नहीं बल्कि पश्चिमी क्षेत्र में टूरिज्म का प्रवेश द्वार बनाया जाए।

मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के प्रधान सलाहकार और पश्चिमी ओडिशा विकास परिषद (डब्ल्यूओडीसी) के अध्यक्ष असित कुमार त्रिपाठी ने बताया है कि पश्चिमी ओडिशा में पर्यटन के विकास के लिए परियोजनाओं की लिस्ट तैयार है।
आसित कुमार ने बुधवार को अपनी संबलपुर यात्रा के दौरान एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने कहा, "हम पश्चिमी ओडिशा में हीराकुद को पर्यटन के प्रवेश द्वार के रूप में विकसित करने के लिए एक प्रतिष्ठित कंपनी द्वारा एक मास्टर प्लान बना रहे हैं।" इस काम के लिए कुछ प्रोजेक्ट्स को शुरू किया जा चुका है। वो इसी साल के आखिर तक पूरे हो जाएंगे
मास्टर प्लान के अनुसार, हीरकुद बांध में पर्यटकों के लिए बोट की सुविधा देने पर काम किया जा रहा है। इस साल दिसंबर और फरवरी के बीच दो लग्जरी बोट यहां लॉन्च कर दी जाएंगी। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर का बोट क्लब बनाने की पहल की गई है, जिसके लिए जमीन की पहचान कर ली गई है। इसके अलावा पानी में एक रेस्टोरेंट बनेगा।
-
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम












Click it and Unblock the Notifications